SHEIKHPURA: भ्रूण हत्या रोकने के लिए जागरूकता जरूरी-सिविल सर्जन

चन्दन कुमार/शेखपुरा।
जिले के सदर अस्पताल में कन्या भ्रूण हत्या पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ मृगेंद्र प्रसाद सिंह ने किया।
इस मौके पर सिविल सर्जन ने कहा कि अध्यापक व छात्र समाज के प्रबुद्ध वर्ग हैं। इनका पूरा ध्यान समाज में व्याप्त कन्या भ्रूण हत्या को रोकने में होना चाहिए। वर्तमान में प्रति एक हजार पुरुषों पर 930 महिलाएं हैं। जबकि राज्य का 918 है। जो कि एक बड़ा फासला है। उन्होंने कहा कि केवल कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए कानून बनाने से काम नहीं चलेगा। इसके लिए सभी को जागरूक रहना होगा। 
कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रोफ़ेसर डॉ. रमाकांत प्रसाद सिंह ने कहा कि लिंग की जांच कराना कानून अपराध है। उनका कहना था कि केरल व पांडिचेरी को छोड़कर देश के सभी राज्यों में लड़कियों की संख्या लड़कों से कम है।
कार्यशाला में वक्ताओं ने कहा कि पुत्रवती भव जैसे आशीर्वाद वाली मानसिकता त्यागनी होगी। शिशु कन्या को हृदय से अपनाना होगा। तब जाकर यह लिंगानुपात की खाई खत्म हो सकेगी। आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपना व देश का नाम रोशन कर रही हैं। कार्यशाला में जिला डॉ नीलिमा रुखियार ,डॉ अशोक सहित जिले के अल्ट्रा साउंड के संचालक मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

SHEIKHPURA: वार्ड सं.2- पांच वर्षों में अपने और चहेते का किया विकास,चुनाव आते ही वोटरों को दिखा रहे है विकास

SHEIKHPURA: बाढ से लूटा गया तीस लाख का कपडा शेखपुरा से हुआ बरामद ,लूट में शामिल हो गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

SHEIKHPURA: अखिल भारतीय मां वत्सला भवानी मेला की तैयारी शुरू