बच्चा चोर


शेखपुरा जिले के जमालपुर मोहल्ले में लोगो ने एक बार फिर कानून को हाथ में लेकर एक विक्षिप्त महिला के ऊपर बच्चा चोरी का इल्जाम लगा कर सरे-आम पिटाई की है .बताया जाता है की आज सवेरे एक वृद्ध महिला शेखपुरा नगर परिषद् के जमालपुर मोहल्ले में घूम रही थी .इसी बीच किसी ने बच्चा चोरी करने वाली महिला बता कर पास-पड़ोस में हल्ला करके महिला को पकड़कर पिटाई शुरू कर दी.देखते ही देखते मोहल्ले के सैकड़ो लोग इकट्ठे हो गये और विक्षिप्त वृद्ध महिला पर लात-मुक्के से प्रहार कर दिया .घटना की जानकारी मिलते ही शेखपुरा पुलिस जमालपुर मोहल्ले पहुंचकर किसी तरह वृद्ध महिला को अपने कब्जे में कर थाने ले आई .पुलिस ने बताया की यह महिला कोई बच्चा चोर नहीं है .बल्कि विक्षिप्त दिखाई पड़ती है एबम पूछताछ के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो पायेगा .
इस तरह यह कहा जा सकता है की आज कल कानून को हाथ में लेकर खेलने का लोगो ने एक नया तरीका अपना लिया है और बिना सोचे -समझे लोग अफवाह में पड़कर किसी निर्दोष इंसान का जान ले बैठते है .वह तो संयोग कहा जाय की घटना की जानकारी मिलते ही शेखपुरा पुलिस तुरंत पहुँच गयी और महिला की जान बच गयी .   

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

SHEIKHPURA: शेखपुरा में दबंग लेडी से त्रस्त राइस मिल मालिक ने लगाया डीएम से गुहार,सरकारी सेवा का जमाती है धौस

राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना में घोटाला

SHEIKHPURA: अफवाह फ़ैलाने में बैंकों की भूमिका संदिग्ध ,सिक्का नहीं लेने पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा होगा दर्ज -एसपी