महाराष्ट्र के शोलापुर पेट्रोल पम्प से 73 लाख की लूट ,शेखपुरा से एक युवक गिरफ्तार


महाराष्ट्र पुलिस कि निशानदेही पर शेखपुरा पुलिस ने आज शोलापुर में हुए एक पेट्रोल पम्प से ७३ लाख रुपैये के लूट मामले में नगर थाना क्षेत्र के महादेव नगर मोहल्ले से एक युवक को गिरफ्तार किया है .युवक के पास से पुलिस ने लूट के ढाई लाख रुपैये भी बरामद कर लिए है .बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के शोलापुर में एक पेट्रोल पम्प से उसका कैशियर ७३ लाख ८६ हजार रूपया बैंक में जमा करने जा रहा था .तभी कुल १२ युवको ने गोलीबारी कर रुपैया लूट लिया था.सी.सी.टी.वी.कैमरे के फुटेज के आधार पर महाराष्ट्र पुलिस ने पहले शोलापुर के दो युवको को धर दबोचा और उसी के निशानदेही के आधार पर पुलिस ने आज शेखपुरा के महादेव नगर मोहल्ले से एक शुभम कुमार नामक युवक को गिरफ्तार किया है .पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार सुभम पूर्व में भी शोलापुर में एक टोल प्लाजा से २५ लाख रुपैये लूटा था तथा एक ज्वेलरी कि दूकान में डाका डाल कर जेवरात चोरी किया था.
इस सम्बन्ध में शेखपुरा के एस.पी.ने बताया कि इतनी बड़ी लूट मामले में तमिलनाडु ,उत्तर परदेश के अलाबा महारष्ट्र के कुछ स्थानीय युवक भी शामिल थे . 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

SHEIKHPURA: शेखपुरा में दबंग लेडी से त्रस्त राइस मिल मालिक ने लगाया डीएम से गुहार,सरकारी सेवा का जमाती है धौस

राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना में घोटाला

SHEIKHPURA: अफवाह फ़ैलाने में बैंकों की भूमिका संदिग्ध ,सिक्का नहीं लेने पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा होगा दर्ज -एसपी