एस पी पर जानलेवा हमला

बीती रात शेखपुरा - बरबीघा रोड पर एस पी बाबु राम को कुचलने के प्रयास के मामले में राजद नेता विजय यादव पर जाँच का शिकंजा कस गया है .एस पी बाबु राम ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया की मेरी हत्या के इस प्रयास के मामले में विजय यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है .बीती रात ट्रक से कुचलने के प्रयास में पत्थर माफिया तथा राजद नेता विजय यादव की पूरी संलिप्ता है .तहकीकात में बात सामने आया है की ट्रक मालिक ,ट्रक ड्राईवर ,ट्रक खलासी तथा अबैध धंधा करने वाला चारो बिहटा गाँव के निवासी है .पूछताछ के क्रम में ड्राईवर ने खुलासा किया की कुचलने का प्रयास पत्थर कारोबारियों के इशारे पर किया है .राजद नेता विजय यादव की गिरफ्तारी के संभावित ठिकानो पर छापामारी की जा रहा है .इस घटना के बाद एस पी ने राज्य पुलिस मुख्यालय को त्राहिमाम भेजकर अतिरिक्त पुलिस बल की मांग किया है .पर जानलेवा हमला 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

SHEIKHPURA: शेखपुरा में दबंग लेडी से त्रस्त राइस मिल मालिक ने लगाया डीएम से गुहार,सरकारी सेवा का जमाती है धौस

राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना में घोटाला

SHEIKHPURA: अफवाह फ़ैलाने में बैंकों की भूमिका संदिग्ध ,सिक्का नहीं लेने पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा होगा दर्ज -एसपी