कोहरा से जन-जीवन अस्त व्यस्त


शेखपुरा जिला में 5 दिनों से लगातार कोहरा से जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया हैं। सडक पर तेज रफतार गाडी का आये दिनों एक्सीडेन्ट में बढोतरी हो रही है ।कोहरा के कारण सडक पुरा अंधेरा हो गया है। और शीतलहर बह रही है। शहर में जगह- जगह लोग जैसे तैसे अपनी व्यवस्था कर अलाव जलाकर कडकडाती ठंड से निजात पाने की अथक प्रयास कर रहे है। जिला प्रशासन अभीतक अलाव के लिए कोई व्यवस्था नहीं कर पाई है। लोग ठंड से काम-काज बन्द कर दिया है। जिन्दगी ठहर सा गई है। आदमी तो आदमी जानवर भी ठंड से परेशान है। .शीत लहर का प्रकोप दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। शेखपुरा पछुआ हवा के साथ बढ़ी ठंड ने लोगों की कंपकंपी बढ़ा दी है। लोग ठंड से परेशान है। तथा आमजन जीवन अस्त-व्यस्त दिख रहा है। घने कोहरे दिनभर छाए रहे तथा  दुकानें काफी देर से खुली। सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति काफी कम दिखी। प्रशासन के अलाव की व्यवस्था भी उंट के मुंह में जीरा साबित हो रहा है।  कई लोगों ने अलाव व्यवस्था में खानापूर्ति करने का आरोप लगाया है। कड़ाके की ठंड एवं शीतलहर से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जिसका असर विभिन्न विद्यालय या फिर अन्य सरकारी कार्यालय में उपस्थिति पर भी पड़ा है। बीते एक सप्ताह से अधिक दिनों से छाये कुहासा के कारण दिन में सूर्यदेव का दर्शन तक दुर्लभ हो गया है। 
 ठंड से लोग परेशान हैं। तापमान का पारा गिरकर 10 डिग्री सेल्यियस पर पहुंच गया है। जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गई। सड़कों पर भी लोग कम ही नजर आये। सुबह से ही छाये रहे कोहरे के कारण मानसी बाजार के कई दुकान भी बंद देखा गया। सभी आफिस दुकान, रिक्शा स्टैंड, बस स्टैंड के पास आग तापते लोग देखे गये। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

SHEIKHPURA: सतपाल ने शेखपुरा को दिया नई सौगात,शेखपुरा से पटना एसी बस सेवा शुरू

SHEIKHPURA: अखिल भारतीय मां वत्सला भवानी मेला की तैयारी शुरू

स्वर्णकार संघ की दुर्गा प्रतिमा