धर्म व आस्था का प्रतिक विष्णुधाम


विष्णु की भारत की सबसे बड़ी प्रतिमा स्थल को पर्यटक क्षेत्र के रूप में विकसित किये जाने को लेकर एक करोड़ की राशि राज्य सरकार के द्वारा दिया दिये जाने पहल की गई है।  सरकार की इस पहल की वजह से भगवान के विष्णु की सबसे उंची प्रतिमा स्थल को पर्यटक केन्द्र के रूप में विकसित किए जाने का कार्य किया जा सकेगा।लेकिन राजनितिक उपेक्षा का शिकार होता जा रहा है यह विष्णु धाम मंदिर ? ज्ञातव्य हो कि शेखपुरा जिले के बरबीघा प्रखण्ड स्थित सामस गांव में 1992 में तलाब की खुदाई के क्रम में भगवान विष्णु की आदमकद प्रतिमा निकली थी। प्रतिमा की उंचाई सात फिट छ: इंच है जिसकी वजह से पूजी जाने वाली यह भारत की सबसे उंची भगवान विष्णु की प्रतिमा है। प्रतिमा को जानकारों ने इसे पालकालिन बताया। यह प्रतिमा ग्रेनाईट के काले पत्थर से बनी हुई है। जानकार बातते है कि सामस गांव में राजा मान सिंह का कोई सम्बंध था और यहां किला भी था। मुगलों के आक्रमण कें बाद प्रतिमा को खण्डित कर दिया गया जिसकी वजह से सामस गांव में खण्डित प्रतिमा कई है.जिसमें प्राचीन प्रतिमा बनाने की उत्कृष्ट कला की झलक मिलती है।प्रतिमा को तल बरबीघा स्थित भब से निकाल गांव के लोगों ने तालाब के बीचों बीच ही स्थापित कर मन्दिर बनाने का कार्य शुरू कर दिया और धीरे धीरे मन्दिर को भव्य रूप देने का कार्य किया जाता रहा और फिर बाद में राजगीर प्रवास के क्रम में बिहार के मुख्यमन्त्री नीतीश कुमार ने सामस गांव आकर विष्णु की प्रतिमा स्थल का निरीक्षण किया और इसे पर्यटक क्षेत्र के रूप में विकासित किए जाने का आश्वासन दिया था.जिसकें अनुरूप एक करोड़ की राशि से इसके विकास का कार्य किया जाएगा। तलाब के बीच में मन्दिर होने की वजह से इसे जलमन्दिर के रूप में विकसित किए जाने की योजना है। बाद में बरबीघा के डॉ KMP सिंह के अथक प्रयास से धार्मिक न्यास परिषद के अध्यक्ष आचार्य किशोर कुणाल यहां आए और प्रतिमा को देख कर इसके विकास के लिए प्रयास तेज कर दिया.परिणामत: इस स्थल को पर्यटक क्षेत्र के रूप में विकासित किए जाने का काम अब हो सकेगा और इसके निर्माण दक्षिण भारत स्थित बाला तिरुपति के आधार मंदिर बनाया जायेगा . इसके लिए मन्दिर न्यास समिति के अध्यक्ष डा. के. एम. पी. सिंह के द्वारा मन्दिर के निर्माण को लेकर लोगो से अपील भी किया है .क रिपोर्ट चन्दन कुमार , महुआ न्यूज़ ,शेखपुरा ...

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

SHEIKHPURA: सतपाल ने शेखपुरा को दिया नई सौगात,शेखपुरा से पटना एसी बस सेवा शुरू

SHEIKHPURA: अखिल भारतीय मां वत्सला भवानी मेला की तैयारी शुरू

स्वर्णकार संघ की दुर्गा प्रतिमा