शेखपुरा। इन दिनों शेखपुरा के मेहुस गांव दबंग लेडी का कहर जारी है। आये दिन किसी न किसी पर अपनी वर्चस्व जमाने के लिए उसे तंग-तबाह करती रहती है। यदि कोई विरोध करता है उसे अपनी सरकारी सेवा का धौस जमाते हुए रेप केस में फंसा देने की धमकी देती है। इस बार उसकी निशाना एक राइस मिल का संचालक बना है और उसे तंग-तबाह करने को लेकर कोई कसर नही छोड़ रही है। दबंग लेडी से त्रस्त राइस संचालक ने डीएम से गुहार लगाया है।दरअसल राइस मिल संचालक से रुपया ऐठने के लिए दबंग लेडी ने उस पर झूठ-मुठ मेहुस गांव में स्थित दानी राइस मिल के संचालक शंकर दानी ने दिए आवेदन में दबंग लेडी की आतंक से बचाने के लिए डीएम से गुहार लगाया है। इस बाबत शंकर दानी सिंह ने बताया कि दबंग लेडी बेबी कुमारी का घर मेहुस स्थित उसके राइस मिल के पास है तथा बरबीघा के काजीफतुहचक गांव के स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित है। तीन माह पूर्व अपनी सरकारी सेवा की धौस जमाते हुए 10 हज़ार रुपये प्रति माह का डिमांड किया। जब राइस मिल संचालक ने असमर्थता जतायी तब उसने झूठे केस में फंसा देने की धमकी दिया। उसके बाद दबंग लेडी ने राइस मिल संचालक को तबाह कर...
चन्दन कुमार/शेखपुरा। जिले के अरियरी प्रखंड अंतर्गत फरपर आयोजित होने वाले अखिल भारतीय माँ वत्सला भवानी मेला की तैयारी शुरू कर दी गई है। दो दिवसीय मेला का आयोजन 8 एवं 9 अप्रैल को किया जाना है। गौरतलब है कि बर्षों से प्रतिवर्ष आयोजित हो रहे इस मेले के दौरान हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ता है। इस मेले के दौरान रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनता है। मेले के आयोजन के साथ- साथ मंदिर निर्माण को लेकर 26 मार्च को मेला समिति की बैठक भी रखी गई है। मेला समिति के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी भव्य मेले का आयोजन किया जाएगा और इस बार भी लोगों के हुजूम उमड़ने का कयास लगाया जा रहा है।
चन्दन कुमार/शेखपुरा। पटना जिले के बाढ़ स्थित एनटीपीसी के समीप से ट्रक को अगवा कर उस पर लदे करीब 30 लाख रुपए के कपड़े की लूट की घटना का तार शेखपुरा से जुट गया है। इस घटना का पर्दाफाश करते हुए शेखपुरा पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए लूट के कपडे के साथ गिरोह के दो सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना का सुराग मिलने के बाद संध्या से ही शेखपुरा पुलिस पूरी तरह हरकत में आ गई थी और रात में कई स्थानों पर छापेमारी भी की। इसी दौरान पुलिस लाइन से महज कुछ ही दूरी पर स्थित चर्चित मामू भगना पहाड़ से सटे एक पुराने मकान में जब पुलिस ने छापेमारी की तो लूट का माल बरामद हो गया और इस दौरान वहां मौजूद दो लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसडीपीओ अमित शरण ने बताया कि 16 मई की संध्या करीब छः बजे पटना से कपड़ों से लदी ट्रक भागलपुर के लिए निकली थी। यह ट्रक जब बाढ स्थित एनटीपीसी के समीप पहुंची तो इसी दौरान घात लगाए अपराधियों ने स्कार्पियो से ओवरटेक ट्रक को अगवा कर लिया। घटना के दौरान ट्रक ड्राइवर को बंधक बना लिया गया और फिर उस ड्राइवर को देर रात्रि करीब दो बज...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें