न मीटर न कनेक्शन फिर भी बिजली बिल चार हजार ,बिल में सुधार को लेकर डीएम से लगाया गुहार

बिजली बिल में गड़बड़ी होने का मामला अब थमने का नाम नही ले रहा है। न मीटर न कनेक्शन फिर भी लोगो को बिजली बिभाग ने चार - चार हजार रुपये का बिल थमा दिया। यह मामला अरियरी प्रखंड के फरपर गांव का है। इस बाबत दर्जनो ग्रामीणो ने पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंपकर गलत बिल से निजात दिलाने की गुहार लगायी है। ज्ञापन सौपने आये ब्यास चौहान , बुद्धदेव चौहान , रामप्रीत , दयानंद, संजीव आदि ने बताया कि विधानसभा चुनाव के समय गांव में ट्रांसफर्मर लगाया गया था। परंतु किसी के घर में न तो मीटर लगाया गया और नही कनेक्शन दिया गया है। इसके बाबजूद बिजली बिभाग ने करीव दो सौ घरो में चार - चार हजार रुपये का बिल भेज दिया है। मामले पर डीएम ने गंभीरता से लेते हुए बिजली बिभाग के कार्यपालक अभियंता को जांच कर बिल में सुधार करने का आदेश दिया है। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

SHEIKHPURA: शेखपुरा में दबंग लेडी से त्रस्त राइस मिल मालिक ने लगाया डीएम से गुहार,सरकारी सेवा का जमाती है धौस

राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना में घोटाला

SHEIKHPURA: अफवाह फ़ैलाने में बैंकों की भूमिका संदिग्ध ,सिक्का नहीं लेने पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा होगा दर्ज -एसपी