ट्रेन में मिली अज्ञात वृद्ध की लाश ,हत्या या आत्महत्या , पुलिस जाँच में जुटी

 शनिवार की देर रात लगभग नौ बजे शेखपुरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की कोच में एक बृद्ध व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गयी। लाश क्यूल- गया पैसेंजर ट्रेन के तीसरा बोगी में पाया गया है। रेल पुलिस ने लाश को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए गया भेज दिया है। शेखपुरा रेल ओपी प्रभारी हेमंत कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान नही हो पायी है। मृतक के मुंह से खुन निकल रहा है तथा शराव की बदवु भी आ रही है। उन्होंने आगे बताया की वृद्ध की हत्या की गयी या फिर वृद्ध आत्महत्या की है। इस बिंदु पर मामले की जाँच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिर्पोट मिलने के बाद ही मौत का कारण पता चल पायेगा। मृतक की उम्र लगभग 60 वर्ष बतायी जा रही है। ट्रेन रात में क्यूल से गया की ओर जा रही थी।
-- 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

SHEIKHPURA: शेखपुरा में दबंग लेडी से त्रस्त राइस मिल मालिक ने लगाया डीएम से गुहार,सरकारी सेवा का जमाती है धौस

राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना में घोटाला

SHEIKHPURA: अफवाह फ़ैलाने में बैंकों की भूमिका संदिग्ध ,सिक्का नहीं लेने पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा होगा दर्ज -एसपी