शेखपुरा बाजार में अतिक्रमणकारियों पर चला प्रशासनिक डंडा,विरोध में फुटपाथी दुकानदारों ने किया सड़क जाम

चन्दन कुमार/शेखपुरा।

शेखपुरा में जब जिला प्रशासन ने चलाया अतिक्रमण अभियान तो फुटपाथी दुकानदारों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए कटरा चौक पर जाम लगा दिया। जिला प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी की। हालाँकि कुछ देर बाद खुद जाम हटा लिया।
यह अभियान डीएम के आदेश पर चलाया गया।एसडीपीओ अमित शरण तथा एसडीओ सुबोध कुमार के नेतृत्व में इस अभियान में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुनील कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात थे। सबसे पहले चांदनी चौक से यह अतिक्रमण अभियान चलाया गया। कटरा चौक,दल्लू चौक,गिरिहिंडा ,बुधौली सहित अन्य बाज़ारो से चौकी,करकट सहित अन्य सामानों को जब्त किया गया। इस बात से नाराज़ फूटफाथी दुकानदारों ने सड़क जाम कर जमकर नारेबाजी की।फिर बाद में खुद जाम को हटा लिया।इस दौरान पूरे बाजार में अफरा-तफरा मची रही।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

SHEIKHPURA: शेखपुरा में दबंग लेडी से त्रस्त राइस मिल मालिक ने लगाया डीएम से गुहार,सरकारी सेवा का जमाती है धौस

राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना में घोटाला

SHEIKHPURA: अफवाह फ़ैलाने में बैंकों की भूमिका संदिग्ध ,सिक्का नहीं लेने पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा होगा दर्ज -एसपी