शेखपुरा: राष्ट्रपिता की पुण्यतिथी पर सीपीआई ने पीएम व गोड़से का फूंका पुतला

चन्दन कुमार/शेखपुरा

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर सीपीआई ने शहर में जुलुस निकालकर पीएम नरेंद्र मोदी तथा नाथूराम गोडसे का पुतला फूंका। सीपीआई के जिला सचिव प्रभात पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से निकलकर नारेबाजी करते हुए चांदनी चौक पहुंचकर पुतला फूंका। जिला सचिव ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी के सह पर साम्प्रदायिक ताकतों द्वारा बापू के हत्यारे को महिमा मंडित किया जा रहा है।जहां बापू ने देश की अखंडता के लिए अपनी जान दी और अब बापू की बलिदान का इतिहास की बदलने की तैयारी की जा रही है।देश बचाओ,संविधान बचाओ के देशव्यापी आंदोलन के तहत सीपीआई ने शहर में जुलुस निकालकर पुतला दहन किया।इस आंदोलन में आनंदी सिंह,सीताराम सिंह,कैलाश दास,मालती देवी सहित बड़ी संख्या में पार्टी के लोग शामिल हुए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

SHEIKHPURA: शेखपुरा में दबंग लेडी से त्रस्त राइस मिल मालिक ने लगाया डीएम से गुहार,सरकारी सेवा का जमाती है धौस

राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना में घोटाला

SHEIKHPURA: अफवाह फ़ैलाने में बैंकों की भूमिका संदिग्ध ,सिक्का नहीं लेने पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा होगा दर्ज -एसपी