SHEIKHPURA: विशेष लोक अभियोजक नियुक्त किए गए चंद्रमौली
चन्दन कुमार/शेखपुरा।
शेखपुरा में अपनी विशेष पहचान रखने वाले जाने-माने अधिवक्ता व विधिज्ञ संघ के संयुक्त सचिव चंद्रमौली यादव को विशेष लोक अभियोजक की जिम्मेवारी दी गई है। बिहार सरकार के विधि -विभाग द्वारा चंद्रमौली यादव अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण से संबंधित वादों के संचालन हेतु विशेष लोक अभियोजक नियुक्त किए गए हैं। इस प्रकार शेखपूरा के पूर्व जजशीप होने के पश्चात चंद्रमौली को पहला अत्याचार निवारण का विशेष लोक अभियोजक नियुक्त किया गया है। इसकी खबर आते ही उन्हें बधाई दिए जाने का सिलसिला शुरु हो गया। इसी क्रम में गुरुवार को विधिज्ञ संघ परिसर में समारोह आयोजित कर उनका अभिनंदन किया गया और इस दौरान अधिवक्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद सम्मानित किया। मौके पर अधिवक्ताओं ने उनकी सफलता पर खुशी प्रकट करते हुए कहा कि एससी- एसटी के लोक अभियोजक नियुक्त किए जाने से अब अत्याचार निवारण का पक्ष मजबूती से रखे जाने की उम्मीद जग गई है। वही मौके पर चंद्रमौली यादव ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है उस पर खरा उतरने के लिए वह पूरी तरह कटिबद्ध रहेंगे। मौके पर विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष विनोद सिंह, सरकारी अधिवक्ता नागेंद्र प्रसाद ,कमल प्रसाद, बिरेंद्र प्रसाद ,बसंत पांडे, रामचंद्र यादव, राजीव कुमार समेत कई अन्य अधिवक्ता मौजूद थे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें