SHEIKHPURA: असामाजिक तत्वों ने स्कूली चापाकल में डाला जहर,दो बच्चो की हालत गंभीर
चन्दन कुमार शेखपुरा।
जिले के बरबीघा प्रखंड क्षेत के पिजड़ी गांव के मिडिल स्कूल के चापाकल में असामाजिक तत्वों ने जहर डाल दिया। जिसका पानी पीने से दो बच्चे की हालत गंभीर हो गयी है। जिसे बरबीघा के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया। हालांकि समय रहते स्कूल के प्राचार्य ने इसकी जानकारी जिला बिभाग दी। आनन-फानन में सर्व शिक्षा अभियान के डीपीओ मदन राय और शैलेंद्र कुमार स्कूल पहुंचकर चापाकल सील कर दिया। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
दरअसल आज स्कूल खुलने के बाद कुछ बच्चे चापाकल पर पानी पीने के लिए गए और पानी पीने के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। इसके बाद बच्चे गश खाकर बेहोश हो गये। जिसे आनन -फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया ,जहाँ उसका इलाज चल रहा है। बाद में प्राचार्य ने चापाकल के पास जा कर देखा की पानी से दुर्गन्ध आ रही है। बच्चो ने इसकी जानकारी स्कूल के प्राचार्य को दी। प्राचार्य ने खुद चापाकल का हैंडल खोलकर शिक्षा विभाग के अधिकारी को स्थिति से अवगत कराया। इसकी जानकारी मिलते ही सर्व शिक्षा अभियान के दो डीपीओ स्कूल पहुंचकर मामले की जाँच में जुट गयी है और पानी की सैम्पल को जाँच के लिए भेजा दिया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए शिक्षा विभाग मामले की जाँच में जुट गयी है। फिलहाल घटना से पूरे शहर हडकंप मचा हुआ है।

इस तरह की घटना घटने बाद अब राजनीतिक तूल पकड़ने लगा है। लोजपा के जिलाध्यक्ष चन्दन यादव ने घटना की निंदा करते हुए कहा की इस मामले की जाँच कर अधिकारी दोषियों पर अबिलम्ब करवाई करने की मांग की है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें