SHEIKHPURA: जननी सुरक्षा का निकला जनाजा, फर्श पर जना बच्चा

चन्दन कुमार/शेखपुरा।
जिले में जननी सुरक्षा योजना का स्वास्थ्य केंद्रों पर किस तरह जनाजा निकल रहा है, इसका अंदाजा जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल जन्म देने वाली महिला से लगाया जा सकता है। लापरवाही के कारण आए दिन सदर अस्पताल पर आने वाली प्रसव पीड़ित महिलाओं की फर्श पर ही बच्चे को जन्म देने की विवशता बन चुकी है।



घटना शुक्रवार की सुबह की है ,जहाँ एक 25 वर्षीया महिला प्रसव पीड़ा से कराहते हुए सदर अस्पताल पहुंची। जहां डॉक्टरों और मौजूद कर्मी की लापरवाही के कारण देखते ही देखते महिला को असहनीय दर्द होने पर मौके पर मौजूद ममता जुली देवी ने अस्पताल के बरामदे में प्रसव करा दिया। वहां पर मौजूद मीडिया जब शूट करने लगा तो मौजूद डॉक्टरों ने मीडिया को अपनी बातो में उलझा कर हटा दिया। जब मीडिया ने महिला की जानकारी लेना चाहा तो मौजूद डॉक्टरों ने सिविल सर्जन से जानकारी लेने को कहा। इस दौरान डॉक्टरों ने महिला को देखना भी मुनासिब नही समझा।
उपरोक्त प्रकरणों से स्पष्ट है कि जननी सुरक्षा योजना का जनाजा जब सदर अस्पताल में निकल रहा तो अन्य केंद्रों का क्या हाल होगा, इसका अंदाजा स्वत: लगाया जा सकता है। स्वास्थ्य महकमे में मानवता को किस तरह तार-तार किया जा रहा है। इसकी कोई सीमा नहीं रह गई है।
सिविल सर्जन मृगेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया की इस तरह की जानकारी मुझे नही मिली। मिलने पर दोषी लोगो पर करवाई की जाएगी। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

SHEIKHPURA: सतपाल ने शेखपुरा को दिया नई सौगात,शेखपुरा से पटना एसी बस सेवा शुरू

SHEIKHPURA: अखिल भारतीय मां वत्सला भवानी मेला की तैयारी शुरू

स्वर्णकार संघ की दुर्गा प्रतिमा