नगर निकाय चुनाव - हॉट सीट से पुष्पा यादव ने भरा नामांकन पर्चा,चुनाव की दशा व दिशा तय करेंगे सतपाल,राजनीती खेमे में मची हड़कंप

चन्दन कुमार/शेखपुरा। 
नगर परिषद शेखपुरा के लिए होने वाले निकाय चुनाव के सबसे हॉट सीट से शहर के चर्चित हस्ती पुष्पा देवी ने वार्ड संख्या 5 से नामांकन परचा भरा। पुष्पा यादव का पर्चा भरते ही राजनीतिक खेमे में हड़कंप मच गया। इसका मुख्य किंगमेकर सतपाल यादव माना जा रहा है। चूँकि पिछले नगर परिषद चुनाव में सतपाल यादव ने किंगमेकर की भूमिका निभाते हुए कई खेमो को ध्वस्त करते हुए नगर परिषद की कुर्सी पर कब्जा जमाया था। इस बार सतपाल यादव खुद अपनी भाभी पुष्पा यादव को नगर परिषद चुनाव में उतारा है। जिससे राजनीतिक खेमे में हड़कंप मचना भी तय था। चूँकि पुष्पा यादव के पति व ससुर शहर के नामी-गिरामी हस्ती है। पहली बार राजनीतिक चुनाव में उतरी पुष्पा देवी मुख्यता: गृहिणी है और उनके लिए यह चुनाव एक चैलेंज है। लेकिन राजनीतिक में अपनी अलग पहचान बनाने वाले उसके पति और देवर के सामने यह चुनौती कुछ भी नहीं है। हालंकि चुनावी मैदान में कदम रखने पर पुष्पा यादव को वार्ड संख्या 5 के बिभिन्न तबको का भरपूर सहयोग मिलेगा। फिलहाल अब यह देखना होगा की इस बार नगर परिषद की कुर्सी किसका कब्जा कायम रहता है। इस बार भी सतपाल यादव ने नगर परिषद की राजनीति मे अपनी अहम भूमिका निभाने तथा एक दमदार प्रतिनिधित्व करने की राजनीति शतरंज खेल दी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

SHEIKHPURA: सतपाल ने शेखपुरा को दिया नई सौगात,शेखपुरा से पटना एसी बस सेवा शुरू

SHEIKHPURA: अखिल भारतीय मां वत्सला भवानी मेला की तैयारी शुरू

स्वर्णकार संघ की दुर्गा प्रतिमा