SHEIKHPURA: ट्रेफिक नियम का अनफ्लो करना अधिवक्ता को पड़ा महंगा ,जान देकर चुकानी पड़ी कीमत

चन्दन कुमार/शेखपुरा।  
सिविल कोर्ट शेखपुरा के एक अधिवक्ता को ट्रेफिक नियम को अनदेखा करना महंगा पड़ गया ,जिसकी कीमत उसे अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। 
दरअसल कुशेढ़ी गाँव के अधिवक्ता निवासी विनोद कुमार सिंह अपने हेलमेट को बाइक के पीछे बांधकर अपने घर से शेखपुरा आ रहे थे। इसी क्रम में रविवार के दोपहर शेखपुरा -बरबीघा मुख्य सड़क मार्ग के मिर्ज़ापुर गाँव के समीप उनकी वाइक एक पेड़ से टकरा गया। जिससे इस हादसे में उनका सिर में काफी चोटे आयी और सिर बुरी तरह फट गया। गंभीरावस्था में उन्हें इलाज हेतु रेफरल अस्पताल बरबीघा ले जाया गया। जहाँ हालत नाज़ुक बनी रहने के कारण उसे पटना रेफर करते समय ही दम तोड़ दिया। बरबीघा थाना पुलिस ने लाश को जब्त कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल में भेजा गया। वकील की मौत की खबर सुनते ही परिजन एवं अन्य अधिवक्ताओं के बीच शोक की लहर दौड़ गयी। विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष विनोद सिंह,संयुक्त सचिव चंद्रमौली यादव,देवेंद्र प्रसाद, रामचंद्र यादव , मोहम्मद शकील अहमद ,राजीव कुमार समेत कई अन्य अधिवक्ताओ ने घटना को दुःखद बताया तथा पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का भी भरोसा दिलाया। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

SHEIKHPURA: शेखपुरा में दबंग लेडी से त्रस्त राइस मिल मालिक ने लगाया डीएम से गुहार,सरकारी सेवा का जमाती है धौस

राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना में घोटाला

SHEIKHPURA: अफवाह फ़ैलाने में बैंकों की भूमिका संदिग्ध ,सिक्का नहीं लेने पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा होगा दर्ज -एसपी