SHEIKHPURA ALART: नगर निकाय चुनाव- आधी आबादी पड़ी भारी ,महिला 15 तो पुरुष 12 ,कई दिग्गज हुए धराशायी
शेखपुरा नगर के 27 वार्डों के चुनावी परिणाम पर इस बार आधी आबादी का कब्जा रहा है। जहाँ महिला प्रत्याशी ने 15 सीट पर अपनी कब्ज़ा हासिल की है। वही पुरुष प्रत्याशी 12 सीट पर सिमट कर रह गयी है। इस चुनाव को लेकर जहां जिले वासियों की निगाहें टिकी हुई थी, वही जब परिणाम आया तो मतदाता ने कई दिग्गज धराशायी कर दिया है तो कईयों का जीत को बरकरार रखा। हालांकि इस चुनाव में कई नए चेहरे सामने भी आए। जिन्होंने पहली बार चुनाव में उतरते हुए अपनी बेहतरीन जीत दर्ज की। इस चुनाव में सबसे ज्यादा वोटों से जीत हासिल करने वाली प्रत्याशी वार्ड नंबर 5 की पुष्पा यादव बनी जो लोजपा जिलाध्यक्ष चंदन यादव की पत्नी है। पुष्पा ने 652 वोट हासिल करते हुए अपने प्रतिद्वंदी और राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह की बहू नूतन को 384 वोटों के अंतर से मात दी। वहीं सबसे रोमांचक मुकाबला वार्ड नंबर 06 में देखने को मिला जहां संजय मेहता की पत्नी संगीता कुमारी ने 337 वोट हासिल करते हुए निवर्तमान पार्षद शकीला खातून को महज 13 वोटों से मात दिया। वहीं इसके बाद दूसरा दिलचस्प मुकाबला वार्ड नंबर 03 में रहा जहां विनोद ठाकुर ने 471 वोट लाते हुए रेणु देवी को महज 14 वोटों से हराया। इस चुनाव में पूर्व के दिगज माने जा रहे व् लोजपा नेता मो आलमगीर, भाजपा नेता मो शाहबाज खान,कांग्रेसी नेता आनंदी यादव,सीपाआई नेता कृष्णनंदन यादव, शेखपुरा विधानसभा क्षेत्र के राजद से पूर्व प्रत्याशी रहे ललन साव् की पत्नी जूली देवी समेत कई दिगज अपनी प्रतिष्ठा बचाने में असफल रहे। वहीँ वार्ड न 07 से अंजना देवी तीसरी बार जीत हासिल की। वार्ड नंबर 6 से जीत हासिल करने वाली संगीता देवी एवं वार्ड नंबर 13 से विजयी सकीना रुखसार लगातार तीसरी बार पार्षद बनी ,हालांकि इन दोनों प्रत्याशियों को इस बार वार्ड बदलकर चुनाव लड़ना पड़ा। वार्ड नंबर 9 से राजन कुमार ने अपनी जीत का सिलसिला दूसरी बार भी जारी रखा। इससे पहले मतगणना का कार्य वीआईपी रोड स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के सभाकक्ष में शुरू किया गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुए मतगणना केंद्र के बाहर बड़ी मात्रा में पुलिस जवानों की तैनाती की गई तथा जवाहर नवोदय विद्यालय के बाहर मुख्य सड़क पर वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह रोक लगा दिया गया।
चुनावी नतीजे सामने आने के बाद जहाँ विजयी प्रत्याशी एवं उनके समर्थको के चेहरे खुशियों से झूमने लगे वही हार का सामना करने वाले प्रत्याशी और उनके समर्थक वहां से खिसकने में ही अपनी भलाई समझी। बहरहाल अगर वार्ड वार विजेता एवं हारे हुए प्रत्याशियों पर अगर नजर नजर दौड़ाई जाए तो वह इस प्रकार है:-
वार्ड जीते हारे वोटों का अंतर
01 मंजू देवी - 425 कविता कुमारी - 248 177
02 गौतम कुमार -386 कर्मा मांझी - 266 120
03 विनोद ठाकुर- 471 रेनू देवी - 457 14
04 पिंकी देवी - 498 संजय सिन्हा - 405 93
05 पुष्पा यादव - 652 नूतन देवी - 268 384
06 संगीता कुमारी-337 शकीला खातून -324 13
07 अंजना देवी - 489 सुभाष कुमार - 309 180
08 पुरुषोत्तम कुमार-556 अनिल चौधरी -259 297
09 राजन कुमार - 564 रामचरित्र यादव-357 207
10 संजय यादव - 297 कृष्णनंदन यादव-225 72
11 महेश कुमार - 469 आनंदी कुमार - 416 53
12 नूजहत - 455 मधु देवी - 251 204
13 सकीना रुख्सार-331 शारदा देवी - 256 75
14 मनौअर मोहसीन-569 मो शाहबाज - 252 317
15 सुनीता देवी - 604 मेहरूल निशा - 369 235
16 उषा देवी - 399 सुनील कुमार - 369 30
17 लालपरी देवी - 303 मंजू देवी - 258 45
18 कुमकुम भारती - 932 संजू देवी - 735 197
19 महेंद्र कुमार - 414 सीताराम दास - 211 203
20 मुकेश साव - 354 दीपक कुमार -193 161
21 सैयद सरफराज - 315 सैयद सरफुद्दीन -169 146
22 मीनू साहा - 738 श्वेता देवी - 443 295
23 गंगा यादव - 390 राजेश सिंहा - 182 208
24 वीणा कुमारी - 315 रेखा देवी - 447 315
25 अमली देवी - 372 श्वेता - 345 27
26 राममुनी देवी - 563 सुनैना देवी - 489 74
27 चंद्रबली पासवान -381 अरमान - 299 82
यदि आंकड़े में कोई त्रुटी हो तो इस ईमेल आईडी sheikhpuranews@gmail.com पर सूचित कर सकते है।
धन्यवाद
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें