SHEIKHPURA ALART: भाजपा जिलाध्यक्ष के घर पर हमला,कई घायल,चार गिरफ्तार

चन्दन कुमार/शेखपुरा। 
नगर निकाय चुनाव में अपनी हार से हताश दबंगो ने बीजेपी के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष शाहबाज़ खां के घर हमला बोल दिया तथा हथियार तथा लाठी-डंडे से लैस दबंगो ने कई राउंड फायरिंग किया। घटना के बाद पूरे इलाके में भगदड़ मच गया और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। हालांकि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इस घटना में जिलाध्यक्ष के पार्षद पत्नी सहित तीन लोग घायल हो गए है। हालांकि घटना के समय जिलाध्यक्ष घर नही थे।
इस बाबत जिलाध्यक्ष शाहबाज़ खां ने बताया कि नगर निकाय चुनाव वे और उनकी पत्नी चुनाव में खड़े थे। हालांकि वार्ड सं 14 में जिलाध्यक्ष के विरूद्ध मनौवर मोहसिन भी खड़े थे और दोनों के बीच टक्कर थी। कल हुए मतदान के बाद हल्का-फुल्का खींचा तानी हुई थी और मामला वही समाप्त हो गया। अब उसे अपनी हार की चिंता सताने लगा था। इसी बात से नाराज़ प्रत्याशी मनौवर मोहसिन ने हथियार व लाठी -डंडे से लैस होकर अपने गुर्गो के साथ घर पर हमला कर दिया। जो मिला उसके साथ जमकर पिटाई कर दी और कई राउंड फायरिंग करते हुए फरार हो गए। इस घटना पार्षद सकीना रुखसार, मो मुमताज उर्फ मुन्ना,उसकी माँ आफरीन खातून सहित तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने खदेड़कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
इस मामले में नगर थाना में वार्ड सं 14 के प्रत्याशी मनौवर मोहसिन,एसटीएफ के जवान मो. इकबाल,जफर इकबाल,मोतवीर हयात सहित एक दर्जन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना के बाद स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

SHEIKHPURA: वार्ड सं.2- पांच वर्षों में अपने और चहेते का किया विकास,चुनाव आते ही वोटरों को दिखा रहे है विकास

SHEIKHPURA: बाढ से लूटा गया तीस लाख का कपडा शेखपुरा से हुआ बरामद ,लूट में शामिल हो गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

SHEIKHPURA: अखिल भारतीय मां वत्सला भवानी मेला की तैयारी शुरू