SHEIKHPURA: विधायक का शक्ति प्रदर्शन,सभापति को लेकर पार्षदों की कराया परेड,विपक्षी खेमे में हड़कंप
चन्दन कुमार/शेखपुरा।
नगर परिषद की चुनाव के बाद सभापति को लेकर स्थानीय विधायक रणधीर कुमार सोनी ने 17 पार्षदों की परेड कराया। नगर परिषद के कुल 27 सीट पर चुनाव हुए थे और सभापति की कुर्सी के लिए महज 14 सीटो की आवयश्कता है। विधायक द्वारा 17 पार्षदों की परेड कराते ही विपक्षी खेमो में हडकम्प मच गया। साथ ही राजनीती टिकेकारो की कमर टूट गयी है और सभापति की कुर्सी के लिए आँखों में संजोये सपने चकनाचूर हो गये है। विशेषकर चुनाव को लेकर भविष्य करने वाले ज्ञाता की खुद भविष्य अँधेरा दिखने लगा है। हालंकि अभी तक यह तय नहीं हो पाया की सभापति कुर्सी को शोभा कौन बढ़ाएंगे।
हालाँकि अटकलों पर विराम लगाते हुए विधायक रणधीर कुमार सोनी ने पत्रकारों को बताया कि कुछ लोगो द्वारा जान-बूझकर पार्षदों की खरीद -फरोख्त करने की अफवाह फैलाया जा रहा है। जो बिल्कुल बेबुनियाद है। पार्षदों को खुद सरकार बनाना है तो फिर खरीद-फरोख्त का सवाल ही नही उठता है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि सभी पार्षद गोलबंद होकर खुद अपनी सरकार तय करेंगे और सभापति की कुर्सी की शोभा बढ़ाएंगे।
स्थानीय विधायक श्री सोनी ने दावा किया है की उनके पक्ष में और पार्षदों की संख्या बढ़ सकती है।
ज्ञात हो कि नगर परिषद की कुल 27 सीट है और बहुमत साबित करने के लिए मात्र 14 पार्षद की जरूरत है। स्थानीय विधायक रणधीर कुमार सोनी ने चल रहे चर्चाओं पर विराम लगाते हुए 17 पार्षदों से परेड कराते हुए अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। इस परेड में बिभिन्न वार्डो के पार्षदों इस परेड में शामिल हुए। जिनमे
वार्ड सं - 01 - मंजू देवी
वार्ड सं 03 - विनोद ठाकुर
वार्ड सं 06 - संगीता देवी
वार्ड सं 08 - पुरुषोतम कुमार
वार्ड सं 09 - राजन कुमार
वार्ड सं 10 - संजय यादव
वार्ड सं 11 - महेश यादव
वार्ड सं 12 - नुजहत
वार्ड सं 13 - सकीना रुखसार
वार्ड सं 15 - सुनीता देवी
वार्ड सं 16 - उषा देवी
वार्ड सं 18 - कुमकुम भारती
वार्ड सं 19 - महेंद्र कुमार
वार्ड सं 20 - मुकेश साव
वार्ड सं 21 - सरफराज
वार्ड सं 22 - मीनू शाहा
वार्ड सं 24 - वीणा कुमारी
वार्ड सं - 01 - मंजू देवी
वार्ड सं 03 - विनोद ठाकुर
वार्ड सं 06 - संगीता देवी
वार्ड सं 08 - पुरुषोतम कुमार
वार्ड सं 09 - राजन कुमार
वार्ड सं 10 - संजय यादव
वार्ड सं 11 - महेश यादव
वार्ड सं 12 - नुजहत
वार्ड सं 13 - सकीना रुखसार
वार्ड सं 15 - सुनीता देवी
वार्ड सं 16 - उषा देवी
वार्ड सं 18 - कुमकुम भारती
वार्ड सं 19 - महेंद्र कुमार
वार्ड सं 20 - मुकेश साव
वार्ड सं 21 - सरफराज
वार्ड सं 22 - मीनू शाहा
वार्ड सं 24 - वीणा कुमारी
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें