SHEIKHPURA: शेखपुरा में मुख्यमंत्री का किया गया भव्य स्वागत
चन्दन कुमार/शेखपुरा।
मंगलवार की शाम शेखपुरा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भव्य स्वागत किया गया |मुख्यमंत्री जमुई से पटना लौट रहे थे। इसी क्रम ने क्षेत्रीय विधायक रंधीर कुमार सोनी ने नेतृत्व में जदयू तथा राजद के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय कालेज मोड़ पर उनका स्वागत किया। देर शाम और अंधेरा के बाबजूद लोगों की भीड़ देखकर मुख्यमंत्री खुद अपनी गाड़ी से बाहर भी निकले। इस दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री को फूल-माला से लाद दिया। मुख्यमंत्री लगभग दो मिनट शेखपुरा के कालेज मोड़ पर रुके। इसके बाद सड़क मार्ग से पटना के लिए रवाना हो गये। मुख्यमंत्री के साथ जल संसाधन मंत्री ललन सिंह भी थे। इधर मुख्यमंत्री के स्वागत में विधायक रंधीर कुमार सोनी के साथ राजद नेता शंभू यादव मौजूद थे। इसके पहले महज एक घंटा पहले जिला प्रशासन को सूचना मिली कि मुख्यमंत्री शेखपुरा होकर सड़क मार्ग से गुजरेंगें। पहले तय था कि शेखपुरा के दल्लू मोड़ से कोसुम्भा होते हुए राजगीर जायेंगें। मगर एन वक्त पर रूट बदल कर शेखपुरा से सीधे पटना का कार्यक्रम तय हो गया। मुख्यमंत्री के इस अचानक कार्यक्रम को लेकर जिला की सड़कों खासकर मुख्यमंत्री की रूट की सडकों पर सुरक्षा सख्त कर दी गई।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें