SHEIKHPURA: चेवाड़ा बाजार में बेबजह लगते है जाम ,पुलिस बनी रहती है मूकदर्शक

चन्दन कुमार/शेखपुरा।  

चेवाड़ा प्रखंड के सदर बाजार में आये दिन बेबजह जाम लगने से लोगो को भारी फजीहत का सामना करना पड़ रहा है। एक दिन ऐसा नही है जब चेवाड़ा बाजार में जाम नही लगता हो और पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है। लोहान मार्ग के चेवाड़ा पुरानी बाजार में घर बनाने की सामग्री उतरने के दौरान सुबह आठ बजे से ही जाम लग गई। जो दो घंटे तक लगी रही ,इस दौरान गांव देहाती क्षेत्र के लोगो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा ,दो घंटे बाद लोगो को छुटकारा मिली। इसका मुख्य कारण बाजार का संकीर्ण होना है। जाम के कारण कई बार मरीज ले जाने बाले वाहनो को घन्टो खड़ा  रहना पडता है। स्थानीय लोगो  ने बताया की एक वाहन गुजरने की सड़क है अचानक दोनों तरफ से वाहन आने पर जाम लग जाती है। जाम से छुटकारा दिलाने के उद्देश्य से चेवाड़ा -लोहान सड़क मार्ग पर वाईपास सड़क  बनाया गया है। बावजूद वाहन चालक बाजार में वाहन घुसा देते है।  इस रास्ते सें एकरामा ,एकाढा, छठियारा, केवाली, महेशपुर, बेलखुडी, रजौरा सहित दर्जनों गांव  के लोगो  का आने जाने का मुख्य  रास्ता है। विभिन्न गांव  के लोगो  ने बताया की बाजार के लोग सड़क को संकीर्ण कर दिऐ है और दिन दुपहरिया घर के सामने वालु ईंट गिरबाते है। इस दौरान चार पहिया तो दुर दो पहिया वाहन को भी  परेशानियाँ होती है। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

SHEIKHPURA: वार्ड सं.2- पांच वर्षों में अपने और चहेते का किया विकास,चुनाव आते ही वोटरों को दिखा रहे है विकास

SHEIKHPURA: बाढ से लूटा गया तीस लाख का कपडा शेखपुरा से हुआ बरामद ,लूट में शामिल हो गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

SHEIKHPURA: अखिल भारतीय मां वत्सला भवानी मेला की तैयारी शुरू