SHEIKHPURA: आखिर क्यों पुलिस पर महिलाओं ने फेंका खोलता हुआ पानी व किया पथराव
चन्दन कुमार/शेखपुरा।
शराब की सूचना पर छापामारी करने गयी पुलिस टीम पर महिलाओ ने खोलता हुआ पानी का बौछार कर दिया तथा ईट-पत्थर से हमला कर सभी धंधेबाज भाग निकले। इस घटना में थानाध्यक्ष सहित दो लोग घायल हो गए है। घटना की पुष्टि करते हुए मेहुश थानाध्यक्ष सुरेश रजक ने बताया कि शराब बनाने की सूचना पर एक घर मे छापामारी करने गयी पुलिस टीम पर महिलाओ ने खौलते हुए पानी की बौछार कर दिया तथा ईट-पत्थर से हमला करते हुए सभी लोग फरार हो गए है। उस घटना में खुद थानाध्यक्ष सुरेश रजक व एएसआई देवेंद्र कुमार सिंह मामूली रूप से घायल हो गए।
बाद में थानाध्यक्ष द्वारा एसपी को सूचना दिए जाने पर कोरमा थाना,महिला थाना अपने बलों के साथ घर को घेर लिया। लेकिन सभी लोग भाग निकले। पुलिस ने घर से दो लीटर निर्मित देशी शराब तथा शराब बनाने वाले को उपकरण को जब्त कर लिया है।
इस मामले में मेहुश थाना में विजय राम की पत्नी बेबी देवी ,ईश्वर राम की बेटी लगनी देवी सहित अन्य दर्जनों अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
इसके पूर्व 10 मई को कसार थानाध्यक्ष रविन्द्र पर शराब माफियाओ ने घेरकर बुरी तरह पत्थर से पिटाई कर दी थी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें