SHEIKHPURA: भष्ट्राचार के कारण बिहार का विकास अवरुद्ध - राजीव प्रताप रूढ़ी
चन्दन कुमार/शेखपुरा।
केंद्र सरकार का तीन वर्ष पूरा होने पर सबका साथ सबका विकास कार्यक्रम का आयोजन शेखपुरा जिले के बरबीघा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन करने के पहले केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूढ़ी ने मीडिया से बात करते हुये कहा कि विहार में भ्रष्टाचार के कारण विकास अवरुद्ध हो गए। लालू यादव पर हमला करते हुए कहा कि चारा घोटाला के बाद लगा था कि लालू जी मे परिवर्तन आएगा, लेकिन विहार में सत्ता मिलने के बाद लूट का धंधा जारी रहा जिसके कारण नीतीश कुमार का भी ग्राफ नीचे गिरा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार के कारण देश से कांग्रेस चली गयी, लेकिन विहार की जनता ने पिछले दिनों महागठबंधन पर विश्वास किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यूपी में योगी जी की सरकार बनने के बाद विहार की जनता भी बदलाव चाहती है। बरबीघा कालेज के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत की गई
|
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें