SHEIKHPURA: मंत्री के जाते ही कलह बढ़ी,भाजपा में इस्तीफा का दौर शुरू

चन्दन कुमार/शेखपुरा। 
केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूढ़ी के जाते ही पार्टी में कलह बढ़ना शुरू हो गया और इस्तीफे का दौर शुरू होने लगा है। दरअसल,कल 'सबका साथ सबका का विकास' कार्यक्रम बरबीघा में आयोजित किया गया था,जिसमे पार्टी के जिलाध्यक्ष संजीत प्रभाकर ने सिर्फ परिवारवाद को बढ़ावा दिया और अन्य कार्यकर्ताओ को सम्मान नही दिया। इसी बात से नाराज़ भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने इस्तीफा दिया है और इस्तीफे की प्रतिवेदन भाजपा जिला महामंत्री राजीव सिन्हा को सौपा है।
श्री गुप्ता ने पत्रकारों को बताया कि बरबीघा में हुए कार्यक्रम में शेखपुरा के कार्यकर्ताओं को सम्मान नही दिया है इसलिए वो अपने पद से इस्तीफा दे रहे है। महिला नेत्री रेशमा भारती को भी सम्मान नही दिया है। महिला नेत्री ने जबरदस्ती मंच पर पहुंचकर केंद्रीय मंत्री को अंग वस्त्र व बुके दिया है। उन्होंने आगे कहा कि वे पार्टी के सदस्य रहेंगे ,लेकिन कोई पद पर नही रहेंगे।
जिलाध्यक्ष संजीत प्रभाकर ने कहा कि चूंकि बरबीघा में कार्यक्रम रहने के कारण बरबीघा के कार्यकर्ताओं को तरजीह दिया है और जयप्रकाश गुप्ता पार्टी के नगर मंडल अध्यक्ष नही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

SHEIKHPURA: वार्ड सं.2- पांच वर्षों में अपने और चहेते का किया विकास,चुनाव आते ही वोटरों को दिखा रहे है विकास

SHEIKHPURA: बाढ से लूटा गया तीस लाख का कपडा शेखपुरा से हुआ बरामद ,लूट में शामिल हो गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

SHEIKHPURA: अखिल भारतीय मां वत्सला भवानी मेला की तैयारी शुरू