SHEIKHPURA: 35 राज्यो के 590 जिलों की साइकिल यात्रा कर यूपी का युवक पहुंचा शेखपुरा,भ्रष्ट्राचार के खिलाफ डीएम को सौंपा ज्ञापन

चंदन कुमार/शेखपुरा।
देश में बढ़ते भ्रष्टाचार से आम आदमी परेशान है। इनमें से कुछ ऐसे हैं जो अहिंसावादी तरीके से अपना पक्ष रख रहे हैं। इनमें से एक हैं यूपी के सुदर्शन जो साइकिल यात्रा करके जागरुकता लाने प्रयास कर रहे हैं जिससे भ्रष्टाचार पर लगाम लगे।
देश में बढ़ते भ्रष्टाचार के प्रति इनकी चिंता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यूपी निवासी सुदर्शन प्रसाद विश्वकर्मा जागृति लाने के लिए साइकल से यात्रा कर रहे हैं।
*भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा कानून की मांग*
35 राज्यों और 590 जिलों का दौरा कर चुके सुदर्शन गुरुवार को शेखपुरा पहुंचे। उन्होंने गृहसचिव के नाम जिला प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपकर भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा कानून लाने की मांग की है। यूपी के संतकबीर जिले के खलीलाबाद तहसील अंतर्गत छोटी काशी तेनुआ ग्राम निवासी सुदर्शन विश्वकर्मा 18 मई 2015 को अपने गांव से साइकिल यात्रा पर रवाना हुए हैं। उन्होंने बताया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी लड़ाई लंबी है लोग इसमें किस हद तक मदद करते हैं यह पता नहीं पर उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर दी है। जिसे आम आदमी का तो समर्थन मिल ही रहा है।
*सीमाओं पर होता है जनसंवाद*
सुदर्शन ने बताया कि अपनी इस यात्रा के दौरान वह किसी भी राज्य की सीमा समाप्त होने पर अंतिम पड़ाव पर नुक्कड़ सभा कर इस राज्य के बारे में अपने अनुभव बांटते हैं साथ ही अपनी मांग एवं भ्रष्टाचार से देश की प्रगति पर पड़ रहे असर के बारे में भी बताते हैं।
*हौसले के दम पर, मीलों का सफर*
सुदर्शन प्रसाद विश्वकर्मा अपने हौंसले की दम पर साइकिल से देश भर को भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट करने के लिए अपनी यात्रा पर रवाना हुए। इस यात्रा के दौरान उन्होंने यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल,पंजाब, हरियाणा,झारखंड,नागालैंड, राजस्थान वेस्ट बंगाल सहित के 35 राज्यो का भ्रमण कर चुके हैं। इस दौरान वह देश भर के लोगों को भ्रष्टाचार के दुष्परिणामों के बारे में बता रहे हैं। साथ ही भ्रष्टाचार के खिलाफ देश में कड़ा कानून लाने की मांग की जा रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

SHEIKHPURA: सतपाल ने शेखपुरा को दिया नई सौगात,शेखपुरा से पटना एसी बस सेवा शुरू

SHEIKHPURA: अखिल भारतीय मां वत्सला भवानी मेला की तैयारी शुरू

स्वर्णकार संघ की दुर्गा प्रतिमा