SHEIKHPURA-: अधिवक्ता के निधन पर शेखपुरा में शोक की लहर

चंदन कुमार/शेखपुरा।
ज़िले के शेखोपुरसराय प्रखण्ड के सुगिया गांव निवासी सह अधिवक्ता नागेंद्र प्रसाद का निधन हो गया। उनके असामयिक निधन पर जिले के प्रबुद्ध नागरिकों ने शोक व्यक्त किया है।
विदित हो कि नागेंद्र प्रसाद एक समाजसेवी के साथ-साथ एक अच्छे वकील भी थे। वकालत के सहारे हमेशा गरीबों की मदद किया करते रहे। वह पिछले सप्ताह बाथरूम में गिर गए,जिसके कारण उन्हें ब्रेन हेम्ब्रेज हो गया था। जिनका इलाज चल रहा था। इधर दो दिनों से बीमारी बढ़ जाने के बाद उन्हें चिकित्सकों के यहां भर्ती कराया गया। अहले सुबह उन्होंने अपने आवास पर अंतिम सांस ली। इनके निधन की ख़बर मिलते ही पूरे जिले के लोग शोक व्यक्त करने के लिए उमड़ पड़े।
शोक व्यक्त करने वालों में विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह,सचिव विपिन सिंह,एससी/एसटी के विशेष लोक अभियोजक चंद्रमौली यादव,कमल किशोर, मनोज कुमार मन्नू,राजेन्द्र प्रसाद ,कुणाल कुमार,दानी प्रसाद,मो सकील आदि शामिल हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

SHEIKHPURA: वार्ड सं.2- पांच वर्षों में अपने और चहेते का किया विकास,चुनाव आते ही वोटरों को दिखा रहे है विकास

SHEIKHPURA: बाढ से लूटा गया तीस लाख का कपडा शेखपुरा से हुआ बरामद ,लूट में शामिल हो गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

SHEIKHPURA: अखिल भारतीय मां वत्सला भवानी मेला की तैयारी शुरू