SHEIKHPURA: भाजपा महिला प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर पूनम शर्मा का अभिनन्दन
चंदन कुमार/शेखपुरा।
भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर डॉ पूनम शर्मा का पार्टी कार्यकर्ताओं ने अभिनन्दन किया। रामपुर सिंडाय स्थित उनके आवास पर पहुंच कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेत्री को फूल मालाओं से लाद दिया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि डॉक्टर पूनम शर्मा का संगठन की मजबूती में विशेष योगदान रहा है और ऐसे में उन्हें इस महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी दिए जाने से संगठन को इसका बेहतर लाभ मिल सकेगा। पार्टी नेताओं ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की तीन जिलों की प्रभारी रहते हुए पूनम शर्मा ने समाज में बेटियों के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण कदम बढ़ाए हैं और लोगों को जागरुक करने में उनकी भूमिका काफी अहम रही है। ऐसे में हमेशा सक्रिय रहने वाली नेत्री को प्रदेश का उपाध्यक्ष बनाया जाना संगठन का बेहतर पहल है। वही भाजपा नेत्री ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उस पर खरा उतरने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। मौके पर भाजपा नेता अरविंद सिंह ,नवल किशोर पासवान ,मनोज कुमार सिन्हा ,प्रमोद कुमार जय प्रकाश गुप्ता, डॉ मणिकांत समेत कई अन्य लोग मौजूद थे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें