SHEKHPURA: लोजपा महिला प्रकोष्ठ का हुआ सांगठनिक विस्तार,कई को मिली जिम्मेवारी

चंदन कुमार/शेखपुरा।

शहर के स्टेशन रोड स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित लोजपा की बैठक के दौरान संगठन की मजबूती को लेकर जहां विशेष रणनीति बनाई गई वही जिला में बूथ स्तर पर संगठन में महिलाओं की भागीदारी को लेकर विशेष अभियान चलाए जाने पर बल दिया गया। इस दौरान जिले में महिला प्रकोष्ठ का सांगठनिक विस्तार किया गया। लोजपा जिलाध्यक्ष चंदन यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष नीतू कुमारी ने सांगठनिक विस्तार करते हुए विभिन्न प्रखंडों में महिला नेत्रियों को प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। इस दौरान अनुराधा कुमारी को शेखपुरा प्रखंड अध्यक्ष ,सुनीता कुमारी को बरबीघा,जागो देवी को अरियरी, फूलकुमारी को चेवाड़ा एवं हेमा कुमारी को घाटकोसुम्भा प्रखंड का अध्यक्ष सर्वसम्मति से बनाया गया। इस दौरान बनाए गए अध्यक्षों को फूल मालाओं से लादकर उनका स्वागत किया गया।मौके पर नेताओं ने कहा कि जिले में संगठन को मजबूत करने में महिलाओं की अहम भागीदारी होगी और बूथ स्तर पर बड़ी तादाद में महिलाओ को पार्टी से जोड़ने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जाएगा। साथ ही संगठन की मजबूती को लेकर  कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपते हुए  रणनीतियां बनाई गई। मौके पर सांसद प्रतिनिधि शेखर पासवान, लोजपा नेता रोशन सिंह, इंदू देवी, निर्मल पासवान, बबलू यादव, रवि कुमार ,त्रिपुरारी पासवान ,गिरीश तांती मनोज पासवान समेत कई अन्य लोग मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

SHEIKHPURA: सतपाल ने शेखपुरा को दिया नई सौगात,शेखपुरा से पटना एसी बस सेवा शुरू

SHEIKHPURA: अखिल भारतीय मां वत्सला भवानी मेला की तैयारी शुरू

स्वर्णकार संघ की दुर्गा प्रतिमा