SHEIKHPURA: पहले बिहार में चलता था घूस अब उसे प्रोन्नति कर ली जा रही है फीस : जीतेन्द्र नाथ
पहले बिहार में घूस चलता था और अब उसे प्रोन्नति कर फ़ीस कर दिया गया है। घूस मांगने पर जरूरतमंद अधिकारी की पैर पकड़कर उसे कम करवा लेते थे, लेकिन फ़ीस का मूल्य निर्धारित है इसमें किसी भी प्रकार कटौती नहीं होती है। उक्त बातें रालोसपा अभियान समिति के प्रदेश अध्यक्ष जीतेन्द्र नाथ ने आयोजित प्रेसवार्ता में कही। उन्होंने कहा कि लाल कार्ड, वृद्धा पेंशन, इंदिरा आवास, टेंडर या फिर लाइसेंस लेना हो इन सभी का फ़ीस निर्धारित है। लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उनके जनप्रतिनिधि सिर्फ सुशासन का ढिंढोरा पीट रही है। उन्होंने दिल्ली चुनाव पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा के कार्यशैली से हिंदुस्तान के आबादी से एक खासा हिस्सा ऊब गया है और अब वह भाजपा को हारने के लिए वह किसी के साथ जा सकता है। जिससे एनडीए का बुरा दिन अब शुरू हो गया है और बिहार में मुख्यमंत्री जिस विकास का दावा करते है वो सिर्फ सुनने में अच्छा लगता है। विकास का भूत दिखाकर मुख्यमंत्री बिहार की जनता को ठगने का काम कर रही है और आगामी विधानसभा में बिहार की जनता उनको नेस्तनाबूद कर देंगी। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा था कि हिंदुस्तान के हर थाली में बिहार का कोई न कोई व्यंजन होगा, लेकिन वे हिंदुस्तान की थाली में व्यंजन नहीं पहुंचा सकें, लेकिन आज हिंदुस्तान में कही भी कोई दुर्घटना होती है उसमें मरने वाले बिहार के लोग जरूर होते है। मुख्यमंत्री के कृपा से पूरे देश में मरने वाले में बिहार का रिजर्वेशन जरूर करवा दिया है। इस मौके पर प्रदेश महासचिव विपिन चौरसिया,जिलाध्यक्ष महेंद्र कुशवाहा, सुनील कुमार, प्रेमनाथ मेहता, श्याम सुन्दर कुशवाहा, सुरेंद्र दास आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें