मुखिया तथा उसके पति पर जानलेवा हमला

शनिवार की देर शाम बदमाशों ने दु:साहस का परिचय देते हुए एफनी पंचायत की महिला मुखिया तथा उनके पति पर जानलेवा हमला किया। इस हमले में पति-पत्नी दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए। इस जानलेवा हमले में जख्मी मुखिया राजमतीदेवी तथा उनके पति राजो यादव को गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गयाहै। यह घटना शेखपुरा बाईपास में स्थित मुखिया के निजी आवास पर हुई। मुखिया का निजीआवास यहां शेखपुरा के एसपी के सरकारी आवास से महज कुछ दूरी पर है। इसबाबत पुलिस ने बताया कि एफनी पंचायत के मुखिया राजमती देवी का पैतृक घर अरियरी ब्लाक के एफनी पंचायत के तेलडीह गांव है। वह शेखपुरा बाईपास में मकान बनाकर समूचे परिवार के साथ रहती थी। मुखिया का पति राजो यादव राजद का पुराना नेता है। पुलिस ने बताया कि शनिवार की शाम राजो यादव अपनी मुखिया पत्नी के साथ शेखपुरा बाईपास स्थित घर के बाहर बैठा था तभी लगभग आधा दर्जन लोग आए तथा भाला-गड़ासा से दोनों पति-पत्नीपर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में दोनों पति-पत्नी भाग भी नहीं सके। बाद में पड़ोस
के लोगों ने दोनों को गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती कराया। महिला मुखियातथा उसके पति पर हुए इस जानलेवा हमले के कारणों का खुलासा अभी नहीं हो पाया है। पुलिस के हमले को आसन्न पंचायत चुनाव से भी जोड़कर देख रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

SHEIKHPURA: वार्ड सं.2- पांच वर्षों में अपने और चहेते का किया विकास,चुनाव आते ही वोटरों को दिखा रहे है विकास

SHEIKHPURA: बाढ से लूटा गया तीस लाख का कपडा शेखपुरा से हुआ बरामद ,लूट में शामिल हो गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

SHEIKHPURA: अखिल भारतीय मां वत्सला भवानी मेला की तैयारी शुरू