SHEIKHPURA: अनिल शंकर सिन्हा बने राजद के प्रदेश महासचिव
बरबीघा नगर परिषद क्षेत्र के माउर गांव निवासी व बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ.श्रीकृष्ण सिंह के प्रपौत्र अनिल शंकर सिन्हा को राजद का प्रदेश महासचिव बनाया गया है। उनका मनोयन राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव तथा बिहार विधानसभा के प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के द्वारा किया गया है। श्री सिन्हा पिछले कई वर्षों से राजद से अंदरूनी रूप से जुड़े हुए थे पार्टी के प्रति उनकी लगनशीलता को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। पूरे बिहार प्रदेश में राजद ने इकलौते भूमिहार को नया प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है। वहीं प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अनिल शंकर सिन्हा ने कहा कि पार्टी के सुप्रीमो लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव आदि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उन पर जो भरोसा दिखाया है वे उस पर शत प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करेंगे। बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ.श्रीकृष्ण सिंह के खानदान को वर्षो बाद किसी पार्टी ने इतना बड़ा पद देकर उन्हें सम्मान दिया है। इसके लिए वह लालू यादव और तेजस्वी यादव का सदा आभारी रहेंगे। अनिल शंकर सिन्हा को राजद में शामिल कराने में राजद के प्रदेश महासचिव विजय सम्राट ने महत्वपूर्व भूमिका निभायी है। उन्होंने कहा है कि ब्रह्मर्षियों से राजद का पुराना नाता है राजद ने कभी ब्रह्मर्षियों के पेट पर लात मारने का काम नहीं किया है। श्री सिन्हा के पार्टी में आने से राजद और मजबूत होगी। उनके इस अवसर पर प्रधान महासचिव विजय यादव, जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, रामगुलाम यादव, चन्द्रबली पासवान, प्रकाश यादव आदि कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें