SHEIKHPURA: कन्हैया के आगमन पर विशाल सभा की तैयारियां में जुटे कार्यकर्ता
शहर के स्टेशन रोड स्थित सीपीआई कार्यालय में 16 फरवरी को कन्हैया कुमार के आगमन पर होने वाली तैयारियां एवं अधिक से अधिक लोगो की एकजुटता को लेकर प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें संविधान बचाओ देश बचाओ अभियान समिति के मुख्य संयोजक एवं सीपीआई के जिला सचिव प्रभात कुमार पांडेय ने बताया कि कन्हैया कुमार के आगमन को लेकर विशाल आमसभा का आयोजन किया जा रहा है। जिसको लेकर तैयारियां जोर-शोर से किया जा रहा हैं। कन्हैया कुमार जन गण मन यात्रा के तहत शहर के इस्लामिया हाई स्कूल मैदान में जनता को संबोधित करेंगे। जिसको लेकर पार्टियों के द्वारा गांव- गांव जाकर लोगो को अधिक से अधिक संख्या में आकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील किया जा रहा हैं। इस विशाल आम सभा में सीएए एवं एनआरसी जैसे काले कानूनों पर चर्चा किया जायेगा। कन्हैया का आगवन को लेकर उनके स्वागत के लिए शहर में तोरण द्वार भी लगाया जा रहा हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें