SHEKHPURA: पिता के मृत्यु पर गुप्ता परिवार ने भोज का बाहिष्कार कर 500 निर्धनों को कराया भोज व दिए कम्बल

शहर के कटरा बाजार स्थित गुप्ता परिवार ने अपने पिता दयानन्द प्रसाद गुप्ता के मृत्यु पर उनके पुत्रों ने मृत्यु भोज का बाहिष्कार कर उसके उपलक्ष्य में निर्धनों एवं गरीब परिवारों के बीच दरिद्रनारायण भोज एवं कंबल का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने एक आयोजन कर शहर के 500 जरुरतमंदो को दरिद्र नारायण भोजन कराकर उनलोगों को कंबल दिया । उनके द्वारा भोज बहिष्कार कार्य को स्थानीय लोगों ने खूब सराहा हैं। इस बाबत उनके पुत्र प्रवीण कुमार गुप्ता, नितिन कुमार गुप्ता एवं सचिन कुमार गुप्ता ने बताया कि मृत्यु के उपरांत मृत्युभोज करने पर गरीब परिवारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मृत्यु भोज करना यह एक सामाजिक कुरीतियां है जो हमारे समाज को खोखला कर रही है। इस कृतियों को मिटाने के लिए हम सभी भाई मिलकर मृत्यु भोज का बहिष्कार कर निर्धन एवं गरीब परिवारों के बीच दरिद्र नारायण भोज एवं कंबल वितरण कर रहे हैं। 

मृत्यु भोज में होता लाखों का खर्च 
उन्होंने कहा कि मृत्यु भोज करने पर लाखों का खर्च होता है। जिस परिवार में किसी का मृत्यु हुआ हो और उसी के द्वारा लाखों खर्च कर मृत्यु भोज किया जाता है जो कि बहुत ही निंदनीय है। इस कृतियों को जल्द से जल्द बंद कर देना चाहिए। जो व्यक्ति मृत्यु भोज का इच्छा रखते हैं वह व्यक्ति मृत्युभोज ना कर के गरीब जरूरतमंद लोगों को सहायता करें। जिससे हमारे समाज का विकास होगा। समाज के विकास से ही हमारे देश का विकास की परिकल्पना किया जा सकता है। इस मौके पर मृतक परिवार के सदस्य वंदना गुप्ता, वीणा गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, आयुषी गुप्ता, यशराज, प्रियांशु, प्रत्यूष राज, अलाईसा आदि लोगों ने मिलकर 500 गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। 




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

SHEIKHPURA: सतपाल ने शेखपुरा को दिया नई सौगात,शेखपुरा से पटना एसी बस सेवा शुरू

SHEIKHPURA: अखिल भारतीय मां वत्सला भवानी मेला की तैयारी शुरू

स्वर्णकार संघ की दुर्गा प्रतिमा