संदेश

छपरा घटना के बाबजूद में नहीं सुधरी स्कूलों की निति ,बच्चो को परोसा जा रहा है कीड़ायुक्त भोजन

छपरा में हुए मिड डे मिल से 23 बच्चो की मौत का मामला अभी थमा भी नहीं की शेखपुरा के प्राथमिक विद्यालय में  मिड डे मिल में कीड़ा युक्त तथा सडा हुआ चावल का भोजन दिए जाने का मामला देखने को मिला है .इस सम्बन्ध में स्कूल के प्राचार्य ने सीधे तौर पर राज्य सरकार को जिम्मेबार बताया है तथा सफाई देते हुए कहा है की सुप्रीम कोर्ट का आदेश है की स्कूल के शिक्षको से खाना नहीं बनाया जाय .  वही दूसरी तरफ मध्य विद्यालय खलासपुर में कीड़ायुक्त भोजन देने पर आक्रोशित छात्रो तथा उनके अभिभावकों ने स्कूल में तालाबंदी कर जमकर हंगामा किया और ख़राब व्यबस्था के लिए  सरकार को जिम्मेबार बताया .वही जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी विधालयो के प्राचार्य को मिड डे मिल की गुणबता को लेकर सख्त निर्देश दिया है तथा साबधानी बरतने का भी निर्देश दिया है .  CHANDAN KUMAR SHEIKHPURA

हरुहर नदी का जलस्तर बढ़ा ,कई गांवो में घुसा बाढ़ का पानी

घाटकोसुम्भा प्रखंड के हरुहर नदी की जलस्तर बढ़ जाने से आलापुर ,पानापुर,गदबदिया,कोयला समेत आधा दर्जन गाँव बाढ़ का पानी घुस गया है . जिससे गाँव वाले काफी दहशत में है . बताया जाता है की शेखपुरा जिला मुख्यलय से लगभग 20 किलोमीटर दूर हरुहर नदी का जलस्तर में इजाफा हो जाने से आस -पास के गाँव में नदी का पानी घुस गया है . जिसके कारन गाँव वाले काफी भयभीत है तथा लोगो का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है .ग्रामीणों ने बताया की. आबागमन की कोई व्यबस्था नहीं है तथा जरूरतमंद लोगो को पानी में घुसकर जिला मुख्यालय आने को मजबूर है . गाँव में मात्र दो-चार निजी नाब ही चलते है जिसके कारन हमेशा खतरा बना रहता है . दूसरी तरफ जिला प्रशासन ने बाढ़ को जल -जमाव बताकर राज्य सरकार को रिपोर्ट भेज दिया है और नाव तथा नाविक व्यबस्था उपलब्ध होने का दावा किया है . गौरतलब है की टाल क्षेत्रो में बाढ़ की समस्या कोई नई बात नहीं है . बरसात के दिनों में अक्सर गांवो में बाढ़ की पानी घरो में घुस जाता है . जिसके कारन ग्रामीणों को शहर की ओर पलायन करना पड़ता है . हालाँकि जिला प्रशासन इसे मात्र जल जमाव मानती है . वक्त ...

बदहाली का आंसू बहा रहा है शेखपुरा जल जांच केंद्र

लोगो को स्वच्छ एबम फ्लोराइड रहित पानी पीने के लिए मिले इसके जांच के लिए लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण बिभाग के द्वारा हर जिले में एक जल जांच लेबोरटरी स्थापित किया गया है .सरकार द्वारा इसके लिए लाखो रुपये का जल जांच उपकरण लगाया गया है.लेकिन हकीकत यह है कि कई जगह जांच घर सफ़ेद हाथी बनकर रह गया है .जांच के लिए उपकरण तो लगाये गये है लेकिन जांच कर्मी पदस्थापना नहीं होने के कारण यह मात्र दिखावे का बस्तु बना हुआ है .उदाहरण के लिए शेखपुरा स्थित जिला जांच घर को लिया जा सकता है .जहाँ जल सैम्पुल कलेक्शन के लिए कोई कर्मी नही है और न ही कोई केमिस्ट ही पदस्थापित है .मात्र एक महिला कर्मचारी के सहारे जांच केंद्र को छोड़ दिया गया है .जो दिन भर बिभागीय पत्राचार में ही उलझी रह जाती है .ऐसे में सरकार के उद्देश्य का क्या होगा होगा इसका अंदाजा लगाया जा सकता है . CHANDAN KUMAR SHEIKHPURA

ऐझी गाँव में वर्जपात से तीन बच्चे की मौत

शेखपुरा जिले के कोरमा थाना स्थित ऐझी गाँव में वर्जपात की चपेट में आने से तीन बच्चे की मौत घटनास्थल पर हो गयी है .बताया जाता है की तीनो बच्चे गाँव के बगीचा में खेल रहे थे उसी क्रम में यकायक तेज बारिश आने से तीनो बच्चे पेड़ के पास छिप गये .इसी दौरान बच्चे पर वर्जपात गिर गया ,जिससे तीनो बच्चे की घायल हो गये है और उसके सदर अस्पातल लाया गये .जिसमे तीनो बच्चो की मौत इलाज के दौरान हो गयी है .इस घटना बच्चे के परिजन काफी आहत है . CHANDAN KUMAR SHEIKHPURA

मुटो सिंह समेत चार लोगो को अपहरण ,अपहृत के परिजनों ने बरबीघा थाना में मचाया जमकर हंगामा

शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना के समीप मुटो सिंह के घर पर चढ़ कर अशस्त्र अपराधियों ने मुटो सिंह समेत चार लोगो को अपहरण कर लिया और घर के परिवार के लोगो कि पिटाई भी की .महिलाओं ने हिम्मत दिखाते हुए तीन अपराधियों को जबरन घर में बंद कर पूलिस के हवाले कर दिया .पुलिस दोनों अपराधियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है .पूलिस द्वारा देर से पहुँचने पर अपहृत के परिजनों ने बरबीघा थाना जमकर हंगामा किया और डीएसपी के गाड़ी पर बैठा एक अपराधी कि जमकर पिटाई कर दी .डीएसपी कए हस्तक्षेप के बाद परिजन अपराधी को फिर से हाजत में बंद कर दिया .पीड़ित परिजन अपहरण के घटना के बाद अपराधियों को पकड़ने में विफल होने का आरोप  पर लगाया है .हालाँकि ने एक का अपहरण कि पुष्टि करते हुए मामला शादी से जुड़ा बताया है .गौरतलब है आठ वर्ष पुर्व नवादा जिले के अफसर गाँव कि नाबालिग लड़की कि शादी बरबीघा के मुटो सिंह के बेटे के साथ अफरन कर लिया .लेकिन लड़के पक्ष के लोगो ने शादी को नही मानते हुए न्यायालय से गुहार लगाया और उच्च न्यायालय ने शादी को अबैध माना .उसके बाद लड़का कि शादी परिवार वाले द्वारा कराये जान...

ओलावृष्टि से भीषण क्षति,तीन लोग की मौत

 प्रचंड गरमी के बीच रविवार की शाम मूसलाधार बारिश के बीच ओलावृष्टि से लोगों को गरमी से राहत मिली. वहीं दुल्लापुर गाँव में हो गयी पूजा में अचानक तेज तूफ़ान ,बारिश तथा बड़े -बड़े ओले गिरने लगे ,जिसमें दर्जनों से अधिक लोग घायल हो गये तथा इस घटनाक्रम में तीन लोग की मौत हो गयी है .  जबकि किसानों को उनके प्याज फसल में भी भीषण क्षति का सामना करना पड़ा. रविवार को हुई मूसलाधार बारिश एवं ओलावृष्टि को लेकर सभी लोग अपने-अपने घरों में दुबक गये. जानकारों की मानें तब रविवार को चेवाड़ा, करंडे, महुयैत, अरियरी एवं शेखपुरा शहर में बारिश के दौरान बर्फ के छोटे-छोटे टुकड़े भी पड़े. CHANDAN KUMAR SHEIKHPURA

गैंग रेप की शिकार हुई 5 वर्षीय गुडिया के सेहत में सुधार के लिए स्कूली छात्राओ ने कैंडिल जलाकर इश्वर से प्राथना किया

दिल्ली में हुई 5 वर्षीय गुडिया के साथ गैंग रेप मामले को लेकर आज संस्कार पब्लिक स्कूल के छात्रा ने कैंडिल जलाकर मासूम गुडिया की सेहत में सुधार के लिए प्रर्थना सभा की। छात्रा ने ईश्वर से गुडिया की लम्बी उमर की कामना की तथा अपराधी को फांसी देने की भी मांग की। बच्चो ने कहा की प्रदीप ने शेखपुरा का ही नहीं बल्कि बिहार सहित देश का नाम शर्मसार किया है .इस घटना हम लोग भी आसुरक्षित महसूस कर रहे है .गैंग रेप के आरोपी को जल्द से जल्द फांसी की सजा मिले. CHANDAN KUMAR SHEIKHPURA