संदेश

गलत खबर पर भड़के नेता,सावर्जनिक मंच से किया मीडिया को किया गाली गलौज

चित्र
एसपी की बड़ाई दिखाने तथा छापने वाले  प्रिंट मीडिया  तथा  इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  को आज धरना दे रहे  सावर्जनिक दलों के नेताओ ने सावर्जनिक मंच से जमकर गाली -गलौज किया और भाषण सुन रहे आम जनता भी ताली बजाया .मामला  शेखपुरा पुलिस द्वारा युवक मुकेश के साथ अमानवीय अत्याचार और  बर्बर पिटाई  का था  और पूरे शेखपुरा सुलग रहा था .जहा-तहा लोग आगजनी कर रोड जाम किये हुए थे और ऐसे में मीडिया द्वारा सिर्फ एसपी का पक्ष दिखाने तथा छापने पर  सावर्जनिक दलों के नेताओ ने बरबीघा थाना के समीप धरना दे रहे सीपीआई के प्रदेश राज्य सचिव जीतेन्द्र नाथ ने मीडिया को कोसते हुए जमकर गाली-गलौज किया। फिलहाल   एसपी  बाबु राम समेत 23 पुलिसकर्मी पर गाज गिराते हुए मुख्यमंत्री ने हटा दिया है . CHANDAN KUMAR SHEIKHPURA  

एसपी बाबु राम तथा शराब कारोबारी मंटू सिंह प्राथमिकी दर्ज

मुकेश की पिटाई के मामले में शेखपुरा के पुलिस अधीक्षक बाबू राम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। बरबीघा थाना प्रभारी मैथली शरण ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि आइपीसी की धारा 323, 324, 341 एवं 34 के तहत यह प्राथमिकी मुकेश कुमार के बयान के आधार पर दर्ज की गई है।प्राथमिकी में शेखपुरा के एसपी बाबु राम के नाम का उल्लेख किए बिना प्राथमिकी दर्ज की गई है। उनके अलावा मंटू सिंह नाम शराब कारोबारी एवं अन्य अज्ञात पर भी इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।  मुकेश का अभी पीएमसीएच में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि इस मामले में आगे अनुसंधान चल रहा है। मुकेश को पुलिस द्वारा 25 जनवरी को गिरफ्तार किए जाने के बाद एसपी आवास पर ले जाया गया था, जहां उसकी पिटाई की गई थी। जब उसकी हालत बिगड़ी तो देर रात उसे पीएमसीएच में भर्ती कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नेसोमवार को बाबू राम सहित शेखपुरा के बरबीघा थाना में तैनात 23 पुलिस कर्मियों का तबादला कर दिया था। इस बीच, पीएमसीएच में भर्ती मुकेश कुमार की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। CHANDAN KUMAR ...

शेखपुरा कांड को लेकर लोगो का प्रदर्शन जारी,जाँच रिपोर्ट आज

चित्र
शेखपुरा में पुलिस की बेरहमी और ज्यादती के शिकार शख्स को इंसाफ दिलाने की आवाज दिनोंदिन बुलंद होती जा रही है। मुकेश कुमार उर्फ छोटू के साथ ज्यादती करने के आरोपी एसपी बाबूराम की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया। इस बीच आज आने वाली जांच रिपोर्ट पर सभी की नजर है। प्रदर्शनकारी NH 82 बरबीघा-नालंदा रोड को जाम कर नारेबाजी कर रहे हैं, इस दौरान बरबीघा बाजार को भी बंद करा दिया गया है। एसपी बाबूराम के अलावा इस कांड में शामिल बरबीघा थाने के सभी पदाधिकारों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। लोगों का आरोप है कि प्रभावशाली शराब माफिया मंटू सिंह के इशारे पर पुलिस ने मुकेश के साथ बेरहमी की इंतहां पार की। शेखपुरा में 25 साल के लड़के के साथ हुई ज्यादती और दरिंदगी ने एक बार फिर दिल्ली में हुई 16 दिसंबर की काली रात की याद ताजा कर दी है। शेखपुरा कांड इस मामले में ज्यादा चिंताजनक, शर्मनाक और घिनौनी है क्योंकि यहां दरिंदगी की हद पार करनेवाले....नीतीश के कथित सुशासन के वो सिपहसालार हैं जिनपर लोगों की सुरक्षा का जिम्मा है। बरबीघा में वर्दीधारियों ने दिल्ली गैंगरेप के 6 हैवानों क...

सावर्जनिक दलों का सरकार के खिलाफ धरना

शेखपुरा पुलिस द्वारा युवक मुकेश के साथ अमानवीय अत्याचार और  बर्बर पिटाई  का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है और आज फिर सावर्जनिक दलों ने एक साथ इकट्ठा होकर बरबीघा थाना समीप धरना पर बैठ गये है . बिहार नवनिर्माण मंच के प्रदेश प्रवक्ता शिव कुमार ने पीड़ित युवक मुकेश के साथ न्याय और मुआबजा की मांग की है .उन्होंने बताया की एस पी  बाबु राम पर धारा 323,324,341,34 भादवि के तहत जो मामला दर्ज हुआ है वो बिलकुल गलत है इसमें 307 धारा जोड़ने की मांग किया है और पीड़ित युवक को एम्स में इलाज तथा इलाज का सारा खर्च सरकार वहन करे .साथ ही दोषी पदाधिकारी और शराब माफिया मंटू साव सख्त से सख्त करवाई करे और समय सीमा के अन्दर न्यायलय में फैसला सुनवाई करायी जाय।उन्होंने पीड़ित मुकेश के परिजन पर धमकी तथा दबाब बनाने वाले विधायको को बिचौलिए एबम दलाल बताया है और प्रतिनिधि के नाम पर कलंक बताया है .                        CHANDAN KUMAR SHEIKHPURA 

और सुलग उठा शेखपुरा ....

शेखपुरा पुलिस द्वारा युवक मुकेश के साथ अमानवीय अत्याचार और  बर्बर पिटाई  का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है और आज सुबह से आन्दोलन कर रहे प्रदर्शनकारियों ने पहले तो सड़क जाम कर आगजनी किया और ग्रामीणों ने बरबीघा थाना पर हमला बोलकर थाने के अन्दर आगजनी कर दी .लोगो का आरोप है की   मामले को मैनेज करने के लिए जदयू विधायक गजानन्द शाही के दबाब डालने के विरोध में आज यह ग्रामीणों का गुस्सा फूटा है। ग्रामीणों ने कहा कि विधायक पिड़ित के घर जाकर उसके पिता पर समझौता करने की धमकी दे रहे है।इसी  आक्रोश में आज बरबीघा में हंगामा किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बरबीघा थाना पर हमला करते हुए थाना के अंदर आगजनी की और पत्थराव किया।  थाना से सभी पुलिस के तबादले की वजह से एक भी पुलिसकर्मी बरबीघा थाना में नहीं है। CHANDAN KUMAR SHEIKHPURA

युवक पिटाई मामले में जाँच शुरू

iqfyl dh ccZj vkSj vekuoh; fiVkbZ ds ekeys dh tkap djus vk, eq[;ky; ,Mhth jfoUnz dqekj us dgk fd iqfyl dks dkuwu ds gn esa jgdj dke djuk pkfg,A cjch?kk Fkkuk esa ehfM;k ls ckr djrs gq, ,Mhth us dgk fd iqfyl ds mij vkjksi yxus ij Hkh bldh tkap gksrh gS vkSj rF; rFkk lk{; feyus ij dkuwu ds rgr dk;ZokbZ dh tkrh gSA bl rjg dh vekuoh; ?kVuk ls iqfyl dh Nfo ij vlj ds laca/k esa iwNus ij ,Mhth us dgk fd iqfyl dks dkuwu ds nk;js esa jgdj dkuwu ds vuqlkj dke djuk pkfg,A        ogha bl elys ij tsy vkbZth vkuUn fd”kksj us dgk fd ih,elh,p esa ihfM+r dk c;ku fy;k gS vkSj blds ckn cjch?kk vkdj ekeys dh xaHkhjrk ls tkap dh tk,xhA bl rjg ds ekeys esa tsy esa can dqN dSfn;ksa ds Hkh tkap ds laca/k esa iwNus ij tsy vkbZth us dgk fd fQygky eq[; fcan ij gh tkap gks jgh gS vkSj blds gj igyw dh tkap dj ;Fkk”kh/kz ljdkj dks fjiksZV lkSaih tk,xhA CHANDAN KUMAR SHEIKHPURA

बिहार पुलिस नहीं बर्बर पुलिस

राज्य के पुलिस प्रमुख पुलिसकर्मियों को जितना पुलिस फ्रेन्डली होने का पाठ पढ़ा रहे हैं उनकी पुलिस उतनी ही ‘अनफ्रेन्डली’ होती जा रही है। ताजा उदाहरण शेखपुरा के बरबीघा का है। शेखपुरा एसपी बाबु राम के निर्देश पर बरबीघा पुलिस ने 24 जनवरी को बरबीघा थाना के तेईपर मोहल्ले से एक पच्चीस वर्षीय युवक मुकेश उर्फ छोटी को अवैध शराब बिक्री में संलिप्ता के कथित आरोप में गिरफ्तार कर लिया। मुकेश को एसपी आवास ले जाया गया जहां उसे छोड़ने के एवज में भारी राशि की मांग की गई। जब मुकेश ने किसी तरह के शराब व्यवसाय में अपनी संलिप्तता होने से इनकार करते हुए नजराना देने से मना कर दिया तो एसपी के निर्देश पर उसके गुप्तांगों सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर इतनी पिटाई की गई जिससे वह वहीं बेहोश हो गया। बाद में पुलिसकर्मियों ने उसे थाने लाया जहां उसकी हालत सुधरने के बजाए बिगड़ती चली गई। उसकी हालत बिगड़ती देख पुलिस ने 25 जनवरी को उसे चुपके पटना के पीएमसीएच में दाखिल कराया जहां आंत के आॅपरेशन के बाद भी आसीयू में भर्ती मुकेश की हालत नाजुक बनी हुई है। उसकी हालत नाजुक देख पुलिस वालों ने उसके परिजनों को खबर दी। घटना की खबर पाकर...