संदेश

​जेल अधीक्षक तथा जेलर के बीच विवाद गहराया .कभी भी घट सकती है अप्रिय घटना

चित्र
पहले कैदियों की गुटबाजी का अखाड़ा जेल हुआ करता थाए मगर अब जेल के भीतर दो अधिकारियों के के वर्चस्व का अखाड़ा हो गया है। इसी को लेकर शेखपुरा मंडल कारा के ​ ​तथा​ ​जेल अधीक्षक  जेलर  ने एक दुसरे  के खिलाफ सनहा शेखपुरा थाना में दर्ज कराया है। सनहा दर्ज कराए जाने के बाद शेखपुरा जेल के भीतर स्थिति विस्फोटक होने का अंदेशा उत्पन्न हो गया है। जेल के दो बड़े अधिकारियों के बीच शुरू हुई इस लड़ाई का असर जेल के कैदियों पर भी पड़ने की आशंका है। दो अधिकारियों के बीच शुरू हुई इस लड़ाई को लेकर कैदियों के बीच भी गुटबाजी शुरू हो गया है। इस बाबत शेखपुरा थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया की दो दिन पूर्व जेलर ने दर्ज कराए गए सनहे में जेल अधीक्षक से जान-माल का खतरा होने की आशंका जताई है। सनहा में जेलर ने आशंका जताई है कि जेल अधीक्षक कैदियों को बहकाकर जेलर के खिलाफ बड़ी साजिश रच सकते हैं। तथा जेलर को किसी तरह का नुकसान पहुंचा सकते हैं। वही आज देर शाम जेल अधीक्षक दिए गये आवेदन में बताया की आज उनका नौकरी का अंतिम दिन है तथा वे आज जेल में चार्ज देने हुए गये थे। इसी दौरान जेल वहां पहुँच गये और बिदाई के ...

​पहाड़ो में उत्खनन से शेखपुरा बाज़ार की लौटी रौनक ,लोगो ने कहा अब बहुरेंगे बाज़ार की रौनक , सीपीआई की आन्दोलन का दिखा असर

विभाग के अधिकांश नियम शर्तों को पूरा करने के उपरान्त शेखपुरा के कुछ पहाड़ी भूखण्डों में पत्थर उत्खनन कार्य शुरू हो गया है। जिसमे जिला खनिज विकास पदाधिकारी द्वारा जिले में आधा दर्जन लीज धारकों को विभाग के द्वारा उत्खनन करने की स्वीकृति प्रदान दी गई है। इसी क्रम में सबसे पहले एमजीसीपीएल के द्वारा उत्खनन कार्य प्रारम्भ किया गया था। पहाड़ों मे उत्खनन कार्य प्रारंभ होते ही शेखपुरा बाज़ार में फिर से रौनक लौटने के साफ आसार दिखाई देने लगा है। स्थानीय लोगों की माने तो अब सीपीआई द्वारा किये गये आन्दोलन का असर देखने को मिल रहा है।  वर्ष 2012 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिले के तमाम पहाड़ी भूखंडो पर अगले आदेश तक उत्खनन पर रोक लगा दिया था।जिससे  जिला में प्रत्यक्ष तथा परोक्ष रूप से 50 हज़ार लोगो के रोजगार पर संकट खड़ा हुआ है। आन्दोलन तथा अन्य प्रयास के बाद सरकार ने पहाड़ से पत्थर खनन को हरी झंडी दी ,मगर साल भर बीत जाने के बाद सरकारी प्रक्रिया के कारण इसका असर देखने को नहीं मिल रहा था। इससे मजदूरों तथा इस धंधे में लगे कारोबारियों का पलायन शुरू हो गया था। लेकिन अब  आर्थिक संकट से जूझ रहे शेखपुर...

ट्रेन में मिली अज्ञात वृद्ध की लाश ,हत्या या आत्महत्या , पुलिस जाँच में जुटी

चित्र
  शनिवार की देर रात लगभग नौ बजे शेखपुरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की कोच में एक बृद्ध व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गयी। लाश क्यूल- गया पैसेंजर ट्रेन के तीसरा बोगी में पाया गया है। रेल पुलिस ने लाश को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए गया भेज दिया है। शेखपुरा रेल ओपी प्रभारी हेमंत कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान नही हो पायी है। मृतक के मुंह से खुन निकल रहा है तथा शराव की बदवु भी आ रही है। उन्होंने आगे बताया की वृद्ध की हत्या की गयी या फिर वृद्ध आत्महत्या की है। इस बिंदु पर मामले की जाँच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिर्पोट मिलने के बाद ही मौत का कारण पता चल पायेगा। मृतक की उम्र लगभग 60 वर्ष बतायी जा रही है। ट्रेन रात में क्यूल से गया की ओर जा रही थी। -- 

मुखिया तथा उसके पति पर जानलेवा हमला

चित्र
​ शनिवार की देर शाम बदमाशों ने दु:साहस का परिचय देते हुए एफनी पंचायत की महिला मुखिया तथा उनके पति पर जानलेवा हमला किया। इस हमले में पति-पत्नी दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए। इस जानलेवा हमले में जख्मी मुखिया राजमतीदेवी तथा उनके पति राजो यादव को गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गयाहै। यह घटना शेखपुरा बाईपास में स्थित मुखिया के निजी आवास पर हुई। मुखिया का निजीआवास यहां शेखपुरा के एसपी के सरकारी आवास से महज कुछ दूरी पर है। इसबाबत पुलिस ने बताया कि एफनी पंचायत के मुखिया राजमती देवी का पैतृक घर अरियरी ब्लाक के एफनी पंचायत के तेलडीह गांव है। वह शेखपुरा बाईपास में मकान बनाकर समूचे परिवार के साथ रहती थी। मुखिया का पति राजो यादव राजद का पुराना नेता है। पुलिस ने बताया कि शनिवार की शाम राजो यादव अपनी मुखिया पत्नी के साथ शेखपुरा बाईपास स्थित घर के बाहर बैठा था तभी लगभग आधा दर्जन लोग आए तथा भाला-गड़ासा से दोनों पति-पत्नीपर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में दोनों पति-पत्नी भाग भी नहीं सके। बाद में पड़ोस के लोगों ने दोनों को गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती कराया। महिला मुखियातथा उस...

परीक्षा में नहीं हुआ नक़ल तो तोडा सीसीटीवी , अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज

चित्र
परीक्षा में नहीं हुआ नकल तो नकलचियो ने केंद्र लगाये गये दो सीसीटीवी केमरा तोड़ दिया ,तो वही दुसरे केंद्र पर एक सीसीटीवी केमरा को चुरा लिया। बताया जाता है की मुरलीधर मुरारका बालिका हाई स्कूल परीक्षा केंद्र का एक सीसीटीवी कैमरा चुरा लिया ,वही इस्लामियां हाई स्कूल परीक्षा केंद्र पर दो सीसीटीवी कैमरा को तोड़ डाला। इस बाबत केंद्राधीक्षक अरुणा शर्मा के द्वारा सदर थाना में अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। पुलिस ने बताया कि कैमरा की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है। बताया जाता है कि कैमरा परीक्षा केंद्र के दो मंजिला इमारत पर लगा हुआ था जिसे चोरो ने चुरा लिया। माॅनिटर पर कैमरा का तस्वीर नही आने पर चोरी की बात पता चला।

तीन परीक्षार्थी निष्कासित

इंटर परीक्षा के चौथे दिन तीन परीक्षार्थियो को कदाचार के आरोप में निष्कासित किया गया है। मुरलीधर मुरारका गल्र्स हाई स्कूल से दो तथा डीएम हाई स्कूल परीक्षा केंद्र से एक परीक्षार्थी को निकाला गया है। जिला में अबतक 70 परीक्षार्थियो को नकल के आरोप में परीक्षा से निकाला गया है।

भैस ने दिया दो सिर बाले बछड़े का जन्म ,देखने के लिए उमड़ी भीड़

चित्र
शहर के वावुराम तालाव मुहल्ला में दिनेश यादव की भैंस ने शनिवार को दो सिर वाला बछड़ा जन्म दिया है। हलांकि जन्म के एक घंटे बाद ही बछड़ा की मौत हो गयी। दो सिर के बछड़ा के जन्म की खवर फैलते ही देखने वालो की भारी भीड़ जमा हो गयी। कोई इसे दैवीय चमत्कार तो कोई इसे तंत्र मंत्र बताने में जुट गये। बाद में इस मृत बछड़े को पहाड़ की तलहटी में जमीन के नीचे दफन कर दिया गया।