संदेश

विधायक हमले पर सस्पेंस बरक़रार

जेडीयू विधायक पर हमला

शेखपुरा जिले में एक बारूदी विस्फोट कि घटना में शेखपुरा के जेडीयू विधायक अपने सहयोगियों के साथ बाल -बाल बचे .हालाँकि इस घटना में उनकी गाड़ी के अगला भाग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है .घटना कोरमा थाना क्षेत्र के मुरारपुर गाँव के समीप टाटी नदी पर बनाये गये पूल के समीप घटी है .बताया जाता है कि विधायक रंधीर कुमर सोनी कल रात शेखपुरा से अपने पैतृक गाँव मुरारपुर लौट रहे थे .तभी टाटी नदी पर बनाये गये पूल के समीप पहुचते ही एक विस्फोट हुआ जिसमे उनके जैयलो गाड़ी का आगे वाला भाग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया .इस घटना में किसी कि हताहत होने कि खबर नहीं है .घटना के बारे में आस-पास के लोग ने बताया कि रात में अचानक एक बहुत बड़ा धमाका हुआ तो पहले तो लगा कि यह कोई पहाड़ में पत्थर तोड़ने के लिए विस्फोट हुआ होगा बाद में पता चला कि विधायक के ऊपर कातिलना हमला हुआ है .इस घटना से लोग काफी सहमे हुए है 

पुलिस जवानों का हाल है बदहाल

शेखपुरा जिला के पुलिस जवानों से राज्य सरकार डियूटी तो ले रही है .लेकिन उसे रहने के लिए आरक्षी केंद्र तक का निर्माण नहीं कराया जा सका है .आलम यह है कि विगत 18 वर्षो से शेखपुरा पुलिस लाइन बिस्कोमान के जीर्ण-शीर्ण भवन में चल रहा है .यह भवन इतना जीर्ण-शीर्ण है कि पुलिस जवानों को बरसात के दिनों में जाग कर रात बिताना पड़ता है .इतना ही नहीं शस्त्रागार भी खंडहरनुमा भवन में बना हुआ है .शेखपुरा आरक्षी केंद्र में रहने वाले पुलिस जवान कितना सहमे हुए है यह आप भी सुन लीजिये. इस सम्बन्ध में शेखपुरा कि पुलिस कप्तान अनुसुइया रणसिंह साहू बताती है कि सरकार द्वारा पुलिस लाइन निर्माण हेतु १५ करोड़ कि राशी भी उपलब्ध कराइ गयी है .लेकिन पूर्व से निर्धारित मटोखर दह का जमीन छोटा पड़ रहा है तथा सुनसान इलाका है .लिहाजा अब बिस्कोमान से ही जमीन हस्तगत कराने का अनुरोध किया जायेगा . बात मिला -जुलाकर टाल-मटोल वाली हो गयी.बिस्कोमान बिभाग पुलिस लाइन निर्माण हेतु जमीन हस्तगत करेगी .इसकी संभावना कम दिखती है और कहा यह भी जा सकता है कि शेखपुरा पुलिस को और कई वर्षो तक यूँ ही बरसात में जागकर रात बिताने होंगे . ...

किसानो का आन्दोलन

मौसम कि दगावाजी तथा सरकार कि ढुलमुल नीति को लेकर अब सुखाड़ प्रभावित शेखपुरा के किसान आन्दोलन पर उतारू हो गये है .आज शेखपुरा के चांदनी चौक पर राजद के बैनर तले सैकड़ो किसानो ने शेखपुरा जिला को सुखाड़ प्रभावित जिला घोषित करने कि मांग पर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया .                 आन्दोलनरत किसानो का कहना है कि शेखपुरा जिला में धान रोपनी 5 से 10 प्रतिशत हुआ है .जबकि जिला जिला प्रशासन ५० प्रतिशत का झूठा आकडा पेश किया है .साथ ही डीजल अनुदान मांगने पर किसानो पर मुकदमा किया जा रहा है .इस सम्बन्ध में बता दे कि शेखपुरा जिला में सुखाड़ का भीषण प्रभाव है और किसानो के समक्ष आत्महत्या करने जैसी समस्या उत्पन्न हो गयी है .

RTPS कार्यालय में हंगामा

शेखपुरा प्रखंड स्थित आर . टी .पी .एस .(लोक सेवा का अधिकार ) कार्यालय में आज छात्रों ने जमकर हंगामा मचाया तथा कार्यालय में रखे सैकड़ों आबेदन को तहस - नहस कर दिया . छात्रों ने  आर . टी .पी .एस कार्यालय में जमकर रोड़ेबाजी भी किया जिससे नवनिर्मित कार्यालय के  खिडकियों के शीशे टूट गये . बताया जाता है कि जाति,आवसीय एबम आय प्रमाणपत्र बनाने में हो रहे बिलम्ब से नाराज छात्रो एबम अभिवाभाको ने पहले वहां पर पदस्थापित कर्मचारियों से नोक-झोक किया .उसके बाद प्रमाणपत्र लेने आये छात्र उग्र हो गये और कार्यालय में रखे आवेदन पत्रों को फाड़ना शुरू कर दिया .साथ ही पत्थरवाजी शुरू कर दी  और दफ्तर के खिडकियों के शीशे तोड़ डाले .इस सम्बन्ध में बता दे कि लोक सेवा का अधिकार के तहत लोगो को इस कार्यालय के तहत निर्धारित अधिकतम १४ दिनों के अन्दर लोगो का प्रमाणपत्र निर्गत करना होता है .लेकिन सरकारी लापरवाही एबम उदसीनता कि वजह से लोगो को इस कार्यालय से प्रमाणपत्र हासिल करने में काफी परेशानी हो रही है .लोगो कि नाराजगी कि भी यही वजह बताई गयी है .  इस सम्बन्ध में शेखपुरा अंचल के सी.ओ.ने ब...

बस दुर्घटना

शेखपुरा जिले के शेखपुरा - आढ़ा सड़क मार्ग में ककरार गाँव के पास हुए एक बस दुर्घटना में लगभग तीन दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है .घायलों का इलाज शेखपुरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है जबकि नाजुक हालत में सात लोगो को pmch रेफर कर दिया गया है .बताया जा रहा है कि बस शेखपुरा -आढ़ा पथ में महुली से शेखपुरा कि ओर आ रही थी तभी ककरार गाँव के समीप एक यात्री जिप से ओवरटेक करने के चक्कर में बस गड्ढे में जा गिरी .जिसमे सवार लगभग तीन दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये है .घायलों के इलाज के लिए शेखपुरा के सदर अस्पताल में जिला प्रशासन द्वारा पर्याप्त संख्या में चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी तैनात कर दिए गये है 

बच्चा चोर

शेखपुरा जिले के जमालपुर मोहल्ले में लोगो ने एक बार फिर कानून को हाथ में लेकर एक विक्षिप्त महिला के ऊपर बच्चा चोरी का इल्जाम लगा कर सरे-आम पिटाई की है .बताया जाता है की आज सवेरे एक वृद्ध महिला शेखपुरा नगर परिषद् के जमालपुर मोहल्ले में घूम रही थी .इसी बीच किसी ने बच्चा चोरी करने वाली महिला बता कर पास-पड़ोस में हल्ला करके महिला को पकड़कर पिटाई शुरू कर दी.देखते ही देखते मोहल्ले के सैकड़ो लोग इकट्ठे हो गये और विक्षिप्त वृद्ध महिला पर लात-मुक्के से प्रहार कर दिया .घटना की जानकारी मिलते ही शेखपुरा पुलिस जमालपुर मोहल्ले पहुंचकर किसी तरह वृद्ध महिला को अपने कब्जे में कर थाने ले आई .पुलिस ने बताया की यह महिला कोई बच्चा चोर नहीं है .बल्कि विक्षिप्त दिखाई पड़ती है एबम पूछताछ के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो पायेगा . इस तरह यह कहा जा सकता है की आज कल कानून को हाथ में लेकर खेलने का लोगो ने एक नया तरीका अपना लिया है और बिना सोचे -समझे लोग अफवाह में पड़कर किसी निर्दोष इंसान का जान ले बैठते है .वह तो संयोग कहा जाय की घटना की जानकारी मिलते ही शेखपुरा पुलिस तुरंत पहुँच गयी और महिला की जान बच गयी...